---Advertisement---

अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार तो परवीन बॉबी का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, बिग बी की उड़ाई थी खिल्ली!

Viral Video: अमिताभ बच्चन को लेकर परवीन बाबी ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा था जो अब चर्चा में है और वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2024 4:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया है। उनके फैंस के पैर सातवें आसमान पर हैं लेकिन इस सब के बीच परवीन बाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अमिताभ को लेकर कुछ ऐसा कह रही है जिससे उनकी बेबाकी साफ जाहिर होती है। जी हां, अक्सर फिल्म से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली यह अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रही लेकिन आए दिन उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन को लेकर परवीन बॉबी एक इंटरव्यू में बात करती आई थी नजर।।

अमिताभ के इस नॉमिनेशन को परवीन बाबी ने बताया जोक

दरअसल Viral Video शेखर सुमन के शो सिंपली शेखर से है जिसमें परवीन बाबी अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कह जाती है जो अब आग की तरफ वायरल हो रही है। दरअसल परवीन बाबी से पूछा जाता है कि आपने अब तक का सबसे बड़ा जोक कब सुना है तो इस पर एक्ट्रेस कहती कहते हैं, “मेरे अनुसार इस सदी का सबसे बड़ा जोक है कि सदी के कलाकार पुरस्कार के लिए अमिताभ बच्चन को नामांकित किया गया। मर्लिन ब्रांडो, एल्विस प्रिस्ले सर लरिन्स अलीबियर, गेनिस और माइकल जैक्सन को पीछे छोड़ते हुए।”

अमिताभ की खूबसूरती पर परवीन बाबी ने कहीं यह बात

इस पर परवीन बाबी को काटते हुए शो के होस्ट कहते हैं कि “वकायदा उनके लिए वोटिंग की गई थी तो इस पर एक्ट्रेस कहते हैं कि इससे भी बड़ा जोक यह था कि जब अमिताभ बच्चन को शताब्दी के 10 खूबसूरत भारतीय में नॉमिनेट किया गया। आप सबका उनके प्रति सम्मान देखकर मैं यही कहूंगी कि अमिताभ बच्चन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं ना की खूबसूरती के लिए।”

पर्सनल लाइफ में बदकिस्मत रही परवीन बाबी

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया। परवीन बॉबी फिल्मी पर्दे पर भले ही सक्सेसफुल रही हो लेकिन पर्सनल लाइफ की बात करें तो बदकिस्मती ने उनका अंत तक पीछा नहीं छोड़ा। लगातार तीन दिन तक घर में उनकी लाश पड़ी रही थी और उसके बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026