---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली पुलिस पर भी चढ़ा ‘पंचायत 3’ का रंग, जानें क्यों सचिव जी को देनी पड़ी शाबाशी

Viral Video: दिल्ली पुलिस पर चढ़ा 'पंचायत 3' का खुमार, सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर लोगों को आगाज करते नजर आए सचिव जी। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2024 4:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर फिलहाल प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ का जादू देखने को मिल रहा है और हर कोई इस वेब सीरीज की तारीफ किए बिना नहीं रह रहा है। इस वेब सीरीज का खुमार हर तरफ देखने को मिल रहा है और ऐसे में दिल्ली पुलिस भी इससे दूर नहीं है। जी हां, अलग-अलग वीडियो के साथ लोगों को दिल्ली पुलिस सड़क के नियमों का पालन करने की सलाह देती है और ऐसे में इस बार उनका साथ पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार देते हुए नजर आए वह भी खास अंदाज में। आइए देखते हैं वायरल हो रहा यह वीडियो

सचिव जी ने जीता दिल

इस Viral Video में आप देख सकते हैं कि सचिव जी कहते हैं कि इमरजेंसी है फकोलि बाजार चलना होगा। उस पर ड्राइवर का जवाब होता है चल तो लेते पर थोड़ा पी रखे हैं।सचिव जी पूछते हैं ‘कितनी’ तो ड्राइवर जवाब देता है आधा। इस पर प्रहलाद कहता है सचिन जी हम चला लेंगे तो सचिन जी यह पूछते हैं कि और आपने कितनी पी रखी है जिस पर वह शॉक्ड हो जाता है। सचिव जी खुद फकोली बाजार ड्राइविंग करके जाते रहते हैं। इसके बाद नोट में कहा जाता है इमरजेंसी चाहे कितनी भी हो शराब पीकर ना चलाएं और ना ही चलाने दे।

वीडियो को देखने के बाद लोग भी हुए इंप्रेस

वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, “शाबाश सचिव जी बहुत अच्छा किया। वही इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “दिल्ली पुलिस सबसे आगे।” एक ने कहा यह सबसे अच्छी लगी तो दूसरे ने कहा शाबाश भैया। एक यूजर का कहना है देख रहे हो विनोद ड्रिंक और ड्राइव हो रहा है। एक यूजर ने लिखा सचिव जी का जादू। कुछ मिनट में इस वीडियो को लगभग 1000 लाइक्स मिल चुके हैं और लोगों के बीच यह पंचायत वाला अलर्ट चर्चा में है। गौरतलब है कि 28 मई को प्राइम वीडियो पर पंचायत 3 रिलीज कर दी गई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026