---Advertisement---

Viral Video: क्या रणबीर और दीपिका की वजह से हुई रणवीर सिंह संग आलिया की लड़ाई? क्यों जिगरा एक्ट्रेस बोलीं- ‘तू चुप रह भाई’

Viral Video: आलिया और रणवीर ने करण जौहर के सामने की लड़ाई, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का हंसते-हंसते हुआ बुरा हाल, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 4:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण किसी समय में एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं जहां दीपिका रणवीर सिंह के साथ शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से हुई लेकिन इस सब के बीच आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्हाल कॉफी विद करण से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो थ्रोबैक है। इसमें आलिया रणवीर के साथ लड़ाई कर रही है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में।

Viral Video में Ranveer और Alia की जुगलबंदी

Reddit चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देखेंगे कि आलिया करण के सामने रणवीर से यह कहती हुई नजर आ रही है कि तुम गुस्सा हो गए क्योंकि मैं ही नहीं तुमने भी रणबीर को खुद से अच्छा डांसर कहा। मुझे तो नहीं बुरा लगा जबकि मुझे पता है कि दीपिका मुझसे ज्यादा लंबी है और मैं छोटी हूं। तू चुप रह भाई। इस दौरान रणवीर मजाक उड़ाते हुए कहते हैं यह तो दिल से लगा बैठी। हालांकि यह एक वीडियो है जिसमें रणवीर और आलिया के बीच खूब मस्ती हुई थी और यह एपिसोड लोगों के बीच खूब सुर्खियों में रहा था।

Viral Video को देख लोग कर रहे जमकर रिएक्ट

वहीं जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 है तो आलिया भट्ट ‘जिगरा’ और ‘अल्फा’ में नजर आने वाली है।दोनों ही इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है और उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और फैंस इसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026