---Advertisement---

Viral Video: Don 3 ना मिलने के बाद भी फैंस को शाहरुख देंगे बिग सरप्राइज, ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद King को लेकर ये है हिंट!

Viral Video: शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट की हिंट देते नजर आ रहे हैं। ऐसा लोगों का मानना है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2024 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शाहरुख खान बहुत जल्द अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है। ऐसे में शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि क्या इशारों इशारों में शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की हिंट दे दी है। वीडियो लोगों के बीच फिलहाल काफी चर्चा में है और आप इसे देखने के बाद हैरान रह जाएंगे। वहीं फैंस लगातार क्रेजी हो रहे हैं।

क्या है इस वीडियो में खास

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवम को कांस्टेंट फेस्टिवल में प्रेस्टीजियस पैरे एंजेनिक्स लेंस अवार्ड जीतने की बधाई देते नजर आए। लेकिन लोगों की निगाहें उनके पास रखी हुई स्क्रिप्ट पर अटक गई जिस पर लिखा है किंग। बस क्या था सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

‘डॉन 3’ में शाहरुख को न दिखने पर लोग खफा

बीते दिन यह भी खबर सामने आई थी कि किंग फिल्म में वह डॉन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह लोगों के लिए काफी एक्साइटिंग हो सकता है क्योंकि डॉन 3 में वह नजर नहीं आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को कास्ट किया जा रहा है लेकिन ऐसे में डॉन के किरदार में किंग फिल्म में शाहरुख को देखना दिलचस्प होने वाला है।

किंग में नजर आएगी सुहाना

पिछले कुछ समय से लगातार यह चर्चा में है कि शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह पानी की तरह पैसे भी बहा रहे हैं लेकिन इस सबके बीच इस वीडियो में कहीं ना कहीं इस बात का हिंट दिया है कि किंग शायद वही फिल्म है जिसमें सुहाना खान के साथ शाहरुख दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026