---Advertisement---

Viral Video: क्या जया-श्वेता की वजह से ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी नहीं बचा पा रहे अमिताभ? पाकिस्तानी शख्स ने उगला जहर

Viral Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर पाकिस्तानी शख्स ने जमकर मारे ताने, अमिताभ बच्चन को भी घसीटा, जया बच्चन अमिताभ बच्चन पर साधा निशाना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 11:05 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अभी कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर तमाम खबरें आ रही है और कहा जा रहा है कि ये कपल अलग रह रहे हैं। इस बात को हवा तब मिली जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन फैमिली से अलग नजर आई। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नहीं थे। इस सबके बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें हुआ वह शादी को लेकर कई बातें करते नजर आए जो सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। इस दौरान पाकिस्तानी यूट्यूबर ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लेकर कई बातें बनाते नजर आए।

क्या शादी टूटने की वजह है जया और श्वेता

इस वीडियो में कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय की शादी टूटने की वजह जया बच्चन के साथ उनकी बेटी का हाथ है। वीडियो में यह भी कहा गया कि श्वेता बच्चन ससुराल में नहीं रहती हैं और वह अपने मायके में आकर बस चुकी है। जिसकी वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक हो रहा है। अमिताभ बच्चन इस शादी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपनी बेटी और पत्नी के बीच फंसे हुए हैं। सास और ननद की वजह से ऐश्वर्या इस शादी को नहीं निभा पाई क्योंकि वहां उनकी खूबसूरती और टैलेंट का कोई कदर नहीं था।

लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो में यूट्यूब ने बच्चन फैमिली पर एक से बढ़कर एक आरोप लगाए हैं और पाकिस्तानी वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देखकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये शख्स टीवी ड्रामे को कुछ ज्यादा ही सीरियसली लेते हैं तभी वह इस तरह की मनगढंत कहानी बना रहे हैं तो एक ने कहा तुम्हें दूसरे की जिंदगी की बात करने की क्या जरूरत है।

तलाक की अफवाहें चर्चा में

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 अप्रैल में हुई थी और पिछले कुछ समय से उनकी तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। हालांकि इसके बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और ना ही बच्चन फैमिली ने चुप्पी तोड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026