Viral Video: व्हाइट को-ऑर्ड ड्रेस में कूल नजर आई सुहाना खान, आर्यन खान का स्वैग देख लोग हुए क्रेजी

Viral Video

Viral Video

Viral Video: शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान और लाडली सुहाना खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उम्मीद जता रहे हैं कि क्या सुहाना और आर्यन एक साथ वेकेशन मोड पर हैं। वहीं फैंस के बीच आर्यन और सुहाना को लेकर दीवानगी साफ जाहिर है। दोनों चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर डेटिंग रयूमर्स और प्रोजेक्ट को लेकर सुहाना और आर्यन चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनका यह वीडियो लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

सुहाना खान का स्टाइल

जहां तक सुहाना खान के इस लुक की बात कौन है तो उन्होंने व्हाइट को ऑर्ड सेट को स्टाइल किया है। क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट में सुहाना का यह फंकी स्टाइल देखने लायक है। कैप, ब्लैक हैंडबैग से सुहाना अपने लुक को कंप्लीट कर रही है। नो मेकअप में उनका यह अंदाज देखने लायक है और ओपन हेयर स्टाइल में सुहाना का स्टाइल लोगों को पसंद आ रहा है।

आर्यन खान का लुक

वहीं आर्यन खान डेनिम को कलर ब्लॉक जैकेट के साथ स्टाइल करते हुए दिखे हैं। वहीं उनके कंधे पर ट्रैवल बैग है। आर्यन अपने स्टाइल और लुक की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं और फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सुहाना-आर्यन खान की एंट्री दिल जीतने लायक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना और आर्यन एक साथ एयरपोर्ट पर एंट्री करते हैं और उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं और भाई-बहन की जोड़ी फिलहाल ट्रेंडिंग लिस्ट में है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान जहां ‘द आर्चीज’ फिल्म से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुकी है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म किंग है जिसमें उनके पिता शाहरुख खान भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ आर्यन खान भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version