---Advertisement---

Viral Video: क्यों अमिताभ का नाम सुनकर आग बबूला हुई Jaya Bachchan, कहा- ‘मुझे उनपर गर्व है लेकिन मेरा मुंह मत खुलवाइए…’

Viral Video: एक बार फिर अमिताभ बच्चन का नाम सुनकर गुस्सा हुई जया बच्चन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में आई अमिताभ की पत्नी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2024 10:49 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 6, 2024 1:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव को लेकर जानी जाती है। ऐसे में राज्यसभा में एक बार फिर उनका गुस्सा देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सभापति जगदीप धनखड़ के साथ नोक झोक करती हुई नजर आई और फिर वजह बने अमिताभ बच्चन। दरअसल जब उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहकर बुलाया गया तो वह बिफर गयी और सभापति से यह कह गई कि मेरा मुंह मत खुलवाइए। आइए जानते हैं क्या है ये माजरा जो है चर्चा में।

क्यों बिफर उठी जया बच्चन

Viral Video में जगदीप धनखड़ कहते हुए नजर आते हैं, “सप्लीमेंट्री नंबर 4, श्रीमती जया अमिताभ बच्चन” तब जया अपनी सीट से उठीं और बोलीं, “सर, आपको अमिताभ का मतलब पता है न? मुझे अपनी शादी और अपने पति की उपलब्धियों पर गर्व है।”

जगदीप धनखड़ ने दी नाम बदलने की नसीहत

इस पर जगदीप धनखड़ कहते हैं, “माननीय सदस्यगण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां जमा किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में। वो बदलाव की प्रक्रिया हमने हर सदस्य को बताई है।”

पति की उपलब्धियों पर गर्व

इस पर जया बच्चन बोलती हैं, “नहीं सर, मुझे अपने नाम और अपने पति, दोनों पर बहुत गर्व है। मुझे अपने पति की उपलब्धियों पर भी गर्व है। मैं बहुत खुश हूं। उनके नाम का मतलब है, ऐसी आभा जो मिट नहीं सकती।”

ड्रामा आप लोगों ने नया शुरू किया

इस पर सभापति ने उन्हें सीट पर बैठने को कहा तो जया गुस्सा हुई और कहा कि “यह ड्रामा आप लोगों ने नया शुरू किया है, पहले नहीं था, मेरा मुंह मत खुलवाइए।
इसके बाद सभापति ने कहा कि अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है।”

जया की बात पर हंसने लगे सब

फिर जया को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपना प्रश्न पूछने को कहा गया तब वह मजे लेते हुए कहती है कि इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का भी नाम लगा दीजिए, या इसके बाद। सर, मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह गलत है। इस पर सब ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ भी जया बच्चन की नोक झोंक हुई थी जब उन्होंने जया अमिताभ बच्चन कहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026