---Advertisement---

Virat Kohli के साथ फैंस की दिवानियत देख अनुष्का शर्मा हुई सरप्राइज, क्यों कहा ‘मुझे लगा हम शादी की फोटो…’

Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पैप्स फैन के साथ पोज देने में पीछे नहीं रहे और उनके साथ मस्ती देखकर लोग प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2026 2:32 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी देखने के लिए फैंस किस कदर क्रेजी होते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि जब भी वे इंडिया में सपोर्ट होते हैं तो अगले ही पल सुर्खियों में छा जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन इस बार दोनों का कुछ हटके अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां कपल फैंस के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो ने वाकई लोगों को हैरान कर दिया है क्योंकि लकी फैंस के साथ अलग-अलग झलक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

पैपराजी के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल

जहां तक वीडियो की बात करें तो यहां पैपराजी फैन के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भर भरकर पोज देते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल होती है। हाथ में फोन और गॉगल्स में हमेशा की तरह विराट काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं तो अनुष्का शर्मा व्हाइट टीशर्ट के ऊपर श्रग को कैरी करती हुई दिखाई दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्माइल के साथ सभी मीडिया फैन के साथ कपल न सिर्फ तस्वीर देते हैं बल्कि मस्ती मजाक करते हुए भी दिखाई देते हैं।

Virat Kohli के साथ अनुष्का शर्मा का कमेंट सुन फैंस लुटा रहे प्यार

इस दौरान एक के बाद एक मीडियाकर्मी आकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ फोटो लेते हैं। ऐसे में लोग इस वीडियो को देखकर प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं। फोटो लेने देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और ऐसे में अनुष्का शर्मा यह कहते हुए नजर आती है कि “मेरे को लगा हम शादी की फोटो ले रहे हैं।” एक ने कहा किंग और क्वीन इंडियन क्रिकेट टीम की। एक ने लिखा, “फेवरेट भैया भाभी सभी क्रिकेट फैंस के।” बाकी फैंस इस पर प्यार देने में पीछे नहीं है और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफार्म से इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ज्यादातर लंदन में रहते हैं जहां वह अपने बेटे का और बेटी वामिका के साथ कथित तौर पर शिफ्ट हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें प्रेमानंद जी महाराज के पास देखा गया था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026