---Advertisement---

War 2 Song में मिलेगा ‘केसरिया’ वाइब, Aavan Jaavan के लिए Hrithik Roshan और Kiara Advani फरमाते दिखेंगे आशिकी

War 2 Song: कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की वॉर 2 से पहला गाना आवन जावन जारी होने के लिए तैयार है और ऐसे में जब अयान मुखर्जी की तरफ से खुशखबरी दी गई तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2025 3:11 अपराह्न

War 2 Song
Follow Us
---Advertisement---

War 2 Song: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी जबरदस्त धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उनकी फिल्म वॉर 2 चर्चा में बनी हुई है। इस सबके बीच फर्स्ट सॉन्ग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि War 2 Song आवन जावन रोमांटिक ट्रैक Hrithik Roshan और Kiara Advani के बीच रोमांस देखने के लिए इंतजार कर रहे फैंस के लिए स्पेशल होने वाला है।वहीं मेकर्स इसे खास दिन पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है और इस ट्रैक का केसरिया से क्या कनेक्शन है।

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का War 2 Song है क्यों खास

अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम चैनल से इस खबर को शेयर किया गया है जिसके साथ बताया गया है कि War 2 का पहला गाना एक जबरदस्त रोमांटिक ट्रैक होने वाला है। इसमें Hrithik Roshan और Kiara Advani नजर आने वाली हैं। इसके लिए एक बार फिर केसरिया टीम कोलैबोरेट कर रही है जिसमें अयान मुखर्जी के अलावा प्रीतम अरिजीत सिंह और अमिताभ भट्टाचार्य फैंस को सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे रितिक रोशन और कियारा आडवाणी के लिए साथ आ रहे हैं। लोगों के बीच बेचैनी वॉर 2 सॉन्ग को लेकर देखी जा रही है और इसका इंतजार किया जा रहा है।

Kiara Advani के जन्मदिन पर क्या फैंस को मिलेगा वॉर 2 सॉन्ग से सरप्राइज

जहां तक कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन के War 2 Song की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह Kiara Advani के जन्मदिन यानी 31 जुलाई को जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर यह जन्मदिन के लिए काफी खास होने वाला है। यह भी अयान मुखर्जी ने कहा इटालियन शूट का साउंड ट्रैक था और इसे बनाना War 2 के सबसे खुशनुमा अनुभवों और यादों में से एक था।

14 अगस्त को Hrithik Roshan, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 रिलीज होने वाली है जिसके लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं और यह अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026