---Advertisement---

Ranbir Kapoor को बीवी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ टीशर्ट पहनना पड़ा भारी, जानें क्यों भयंकर ट्रोलिंग पर उतरे यूजर्स?

Ranbir Kapoor : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को अपनी पत्नी आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए "My Wife's An Alpha" लिखी टी-शर्ट पहनने हुए देखा गया है । जिसके कारण कुछ यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वो इसे अभी से ही फ्लॉप बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 22, 2026 6:24 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं। अभी हालिह में रणबीर कपूर अपनी बीवी की अपकमिगं फिल्म ‘अल्फा’ की खास टीशर्ट पहने दिखे। अल्फा 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है। इसी का प्रमोशन एक्टर ने किया है। लेकिन कुछ लोगों को रणबीर का ये सपोर्ट इतना ज्यादा चुभा की वो ट्रोल करने लगे। यूजर्स का कहना है कि,  कितना भी प्रमोशन कर लो अल्फा तो फ्लॉप होगी।  हालंकि कुछ लोगों को पति के द्वारा पत्नी को इस तरह सपोर्ट करना अच्छा लग रहा है। लेकिन एक्टर के वीडियो पर नेगेटिव कमेंट बहुत ज्यादा हैं।

Ranbir Kapoor को बीवी आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की टीशर्ट पहन फंसे

आपको बता दें, रणबीर कपूर को अपनी पत्नी आलिया भट्ट की मूवी अल्फा के प्रमोशन के लिए “My Wife’s An Alpha”  यानी की “मेरी पत्नी एक अल्फा है”   लिखी टी-शर्ट पहनने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स इसे दिखावा बता रहे हैं । रणबीर कपूर के वीडियो को  viralbhayani ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। मुंबई में इस खास टी-शर्ट के साथ रणबीर कपूर को देखा गया है।

देखएं वीडियो

 

View this post on Instagram

 

उनकी ब्लैक कलर की टीशर्ट पर व्हाइट कलर से अल्फा लिखा हुआ था। लेकिन उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि रणबीर कपूर का यह कदम सिर्फ एक दिखावा या पब्लिसिटी स्टंट हैं। रणबीर कपूर की अल्फा टीशर्ट को देख एक यूजर लिखता है, ‘बीवी की फिल्म की टी-शर्ट पहन लो या खुद बीवी की स्कर्ट पहनो फिल्म तो फ्लॉप हो जाएगी’। दूसरा लिखता है, फिल्म फ्लॉप होगी।

अल्फा फिल्म की क्यों हो रही ट्रोलिंग?

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को  यशराज फिल्म्स  बना रहा है। ये स्पाई यूनिवर्स की एक बड़ी फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल और संजय दत्त भी खास भूमिका में हैं। वहीं, ऋतिक रोशन भी कैमियों में हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। रणबीर कपूर इसी महिला प्रधान एक्शन फिल्म हैं। जिसमें आलिया भट्ट एक्शन करती हुई दिख रही हैं। इस फिल्म का बजट  150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। अल्फा 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले ही ये विवादों में घिर गई है। लोग इसे कई  विदेशी फिल्मों का कॉपी बता रहे हैं। वहीं, काफी लोगों को आलिया भट्ट का जासूस बनकर एक्शन करना अच्छा नहीं लग रहा है।  यही कारण है कि,  एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर को जब “मेरी पत्नी एक अल्फा है”   लिखी टी-शर्ट पहनने देखा तो कुछ लोग बुरी तरह से भड़क गए और वो फिल्म को रिलीज से पहले ही फ्लॉप बताने लगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026