---Advertisement---

Priyanka Chopra की बहन होने पर ये क्या बोल गईं Parineeti Chopra, कहा “अगर मुझे उसकी…

Priyanka Chopra पर बहन Parineeti Chopra ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अप्रैल 27, 2024 4:48 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) का नाम आज के टाइम में उन दिग्गज हसीनाओं में गिना जाता है जिसने एक साथ कई धमाकेदार फिल्मों म काम कर अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि परिणीती ने यहां तक पहुंचे के लिए खूब मेहनत की है और आज इन उंचाइयों तक पहुंच पाई हैं। यहीं अपनी इस सक्सेस में सराहना के साथ-साथ परिणीती को लोगों से कई तरह के ताने भी सुनने पड़ते हैं कि, उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में और किसी का नहीं बल्कि उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाथ है। इतने सालों के तक इन घीसे-पिटे तानों को सुनने के बाद अब परिणीती ने इसपर चुप्पी तोड़ दी है। तो, चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

रीसेंट इंटरव्यू में परिणीती

इन दिनों परिणीती मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ संग अपनी रीसेंट फिल्म चमकीला को प्रमोट करने में लगी हुई हैं। जिसके लिए वह आए दिन किसी न किसी को इंटरव्यू देती या उनके सवालों पर अपने जवाब रखती नजर आ रही हैं। इसी तरह हाल के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से उनकी बहन से जुड़ा होने और इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ने जवाब में कहा ‘अगर इस इंडस्ट्री में आपका कोई जानने वाला है तो वह आपकी केवल एक बार ही मदद कर सकता है लाइफटाइम नहीं।

Priyanka Chopra पर क्या बोलीं परी

यहीं आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस ने कहा “अगर प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ने से मेरे करियर को मदद मिलती तो मैं कभी फ्लॉप फिल्म ही नहीं देती, पिछले 10 सालों में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इंडस्ट्री में कनेक्शन रखने वाले हर शख्स को उतने ही प्रेशर का सामना करना पड़ता है। यहीं उन्होंने कहा “कनेक्शन के कारण आपको पहला मौका, पहला ऑडिशन, पहली मीटिंग मिल सकती है लेकिन, उसके बाद सब कुछ आप पर डिपेंड करता है आपको खुद को साबित करना होता है। आपकी तुलना दूसरों से हमेशा की जाएगी और ऐसा होता है। अगर आप इंडस्ट्री में पूरी तरह से आउट्साइडर हो तो यहां टिके रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, अगर आपका कोई कनेक्शन है तो आपको अपनी पहली मीटिंग मिल सकती है लेकिन उसके बाद का सफर आपका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026