Emmy Awards Nominations 2026 के लिए नमिनेट हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की स्टोरी क्या है? देसी गर्ल ने फिर मचाया बवाल

Emmy Awards Nominations 2026: 78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स में देसी गर्ल की विदेशी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को नोमिनेट किया गया है। ये एक मजेदार और धमाकेदार एक्शन-कॉमेडी मूवी है। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक अहम रोल में हैं।

Emmy Awards Nominations 2026

Picture Credit: Google

Emmy Awards Nominations 2026: दुनिया के बेहद चर्चित अवॉर्ड्स में गिने जाने वाले एमी अवॉर्डस ने नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गई है। 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स इसी साल 5 से 6 सितंबर को आयोजित होंगे। टेलीविजन एकेडमी द्वारा जारी की गई लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ का नाम भी शामिल है। विदेशी धरती पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की ये सबसे बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। ऐसे में लोग  ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की स्टोरी  और प्रियंका चोपड़ा जोनस के रोल के बारे में जानना चाहते हैं।

Emmy Awards Nominations 2026  में नॉमिनेट हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को ‘आउटस्टैंडिंग टेलीविजन मूवी’ की लिस्ट में नॉमिनेशन मिला है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति, जो पहले एक मशहूर एक्शन फिल्म स्टार थे और अपनी लोकप्रियता के दम पर व्हाइट हाउस कैसे पहुंचे हैं? इसकी कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का अहम रोल बताया जा रहा है। इसमें प्रियंका ने फिल्म में ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI6 की एक सीनियर एजेंट बनी हुई है। इसमें उनका नाम नोएल बिसेट है। फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग और एक्शन को काफी पसंद किया जा किया जा रहा है।

एमी अवार्ड्स 2026 नॉमिनेशन की टॉप 5 फिल्में 

78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स में 5 सबसे अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई फिल्में ‘द पिट’ हैं। इसे 25 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं, ‘हैक्स’ को 24 नॉमिनेशन मिले है। ‘विडोज़ बे हॉरर सीरीज’ को 19 नॉमिनेशन और ‘प्लुरिबस’ को 18 और ‘बीफ’ को 16 नॉमिनेशन मिले हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को सिर्फ 1 नॉमिनेशन मिला है। इस फिल्म को सिर्फ ‘आउटस्टैंडिंग टेलीविजन मूवी’ की लिस्ट में जगह मिली है।

Exit mobile version