Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा भारत ही नहीं दुनियाभर के मनोरंजन जगत में फेमस हैं। आज उन्हें देसी गर्ल के साथ ग्लोबल स्टार कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है? 43 साल की एक्ट्रेस के पिता ने एक बार ऐसा फैसला ले लिया था जिसके कारण उनका दिल टूट गया था। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। आपको बता दें, 10 जून 2013 को एक्ट्रेस के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था। इसीलिए पिता की पुण्यतिथि पर उन्होंने खास पोस्ट शेयर करते हुए पिता को याद किया है। उन्होंने पिता के साथ बिताए गए कुछ खास पलों की तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा ‘हम दोनों हमेशा साथ में डांस करते थे। डैड, आपकी बहुत याद आती है। आप हमेशा मेरे साथ हैं। हर घड़ी, हर फैसले में आप साथ हो। लव यू’ अब हर तरफ एक्ट्रेस और उनके पिता की चर्चा है। ऐसे में उनका एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर काफी चल रहा है। जिसमें वो पिता के एक बड़े फैसले पर बोल रही हैं।
Priyanka Chopra के पिता ने छोटे कपड़ों पर क्यों लगाया था बैन?
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फैंस के साथ खास किस्सा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, वो 16 साल की उम्र में जब अमेरिका से वापस लौटी थी तो उनके पिता ने उनकी जींस और वेस्टर्न ड्रेस को ताला लगा दिया था। सेफ्टी को देखते हुए उन्हें सिर्फ सूट पहनने की इजाजत थी।
लेकिन फिर भी वो नहीं मानी क्योंकि वो पिता की शर्ट के बटन तोड़कर स्टाइल किया करती थीं। दरअसल, वो यूपी के बरेली शहर में रहती थीं। जब वो वेस्टर्न कपड़े पहनकर बाहर निकलती थी तो लड़के उन्हें पलट-पलक के देखते हैं। इन्हीं सुरक्षा कारणों को देखते हुए पिता ने उनके सारे छोटे और वेस्टर्न ड्रेस के पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन उनके पिता ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है।
पिता की पुण्यतिथि पर एक्ट्रेस ने शेयर की खास यादें
ग्लोबल स्टार भले ही आज निक जोनस और बेटी मालती के साथ खुश हों लेकिन वो अपने पिता को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
इस बार भी उन्होंने पिता के साथ कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘आप और मैं हमेशा साथ में डांस करते हैं मिस यू डैड आप हमेशा यहाँ हैं.. ज़िंदगी के हर फ़ैसले और हर पल में। लव यू’। इन तस्वीरों में वो पिता के साथ डांस कर रही हैं। इसके साथ ही अपने बचपन और पिता की जवानी की कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया है। इन्हें देखकर साफ अंदाजा लगया जा सकता है कि, वो अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के दिल के काफी करीब थीं।
