Salman Khan: सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के कारण खबरों में बने हुआ है। लेकिन इस बीच उकी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने लगी है। ये सारा विवाद फिल्म मेकर और सलमान खान के दोस्त साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुफियान नाडियाडवाला के नए वीडियो को देखकर खड़ा हुआ है। सुफियान को देख लोगों को लग रहा है कि, वो सलमान खान के बेटे हैं। जिसके कारण इंटरनेट पर उनकी कुछ लोग भट्टे और गंदे कमेंट के जरिए ट्रोलिंग कर रहे हैं। आपको बता दें, सुफियान का हेयरस्टाइल, मस्कुलर बॉडी, नैन-नक्श और चलने का स्वैग हूबहू 90 के दशक के युवा सलमान खान से मिल रहा है।
सुफियान नाडियाडवाला को देख Salman Khan को ट्रोल कर रहे यूजर्स
सुफियान नाडियाडवाला के वीडियो को HasnaZarooriHai🇮🇳 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘ये Sajid Nadiadwala का बेटा Salman Khan जैसा क्यों लग रहा है? ‘वीडियो में देखा जा सकता है कि, सूफियान किसी इवेंट में पैपराजी को पोज दे रहे हैं। उनका फेस और लुक कुछ लोगों को सलमान खान के जवानी अवतार से मिलता -जुलता लग रहा है।
देखें वीडियो
ये Sajid Nadiadwala का बेटा Salman Khan जैसा क्यों लग रहा है? 😮😮😮 https://t.co/JLPQsbM9Sf
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) October 3, 2026
जिसके कारण वो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका हेयरस्टाइल, कपड़े पहनने का अंदाज और स्टाइलिंग सेंस भी युवा सलमान खान की याद दिलाता है, जिसे देखकर नेटिजन्स उन्हें भाईजान का ‘यंगर वर्जन’ कह रहे हैं।सुफियान की उम्र 18 साल है। फिलहाल वो पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं। साजिद स्टार किड होने के बावजूद सुफियान ने खुद को लाइमलाइट से काफी दूर रखते हैं। अचानक से एक इवेंट में जब लोगों ने उन्हें देखा तो सलमान खान की याद आ गई।
सलमान खान पर यूजर्स की अश्लील प्रतिक्रियाएं
सुफियान की उम्र 18 साल है। फिलहाल वो पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं। स्टार किड होने के बावजूद सुफियान ने खुद को लाइमलाइट से काफी दूर रखते हैं। अचानक से एक इवेंट में जब लोगों ने उन्हें देखा तो सलमान खान की याद आ गई। साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान 30 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और बेस्ट फ्रेंड हैं। सूफियान को देख एक यूजर लिकता है, ‘भाईजान ये तुम्हारा ही किया हुआ है ना’। दूसरा लिखता है, ‘ये सलमान खान का बेटा साजिद नाडियावाला को बाप क्यों बुलाता हैट’। तीसरा लिखता है, ‘दोनों पड़ोसी हैं’। इस वीडियो पर सलमान को लेकर काफी आपत्तिजनक और अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। इन प्रतिक्रियाओं के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
