Bigg Boss 20: रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में घर के अंदर रिश्तों के अलग-अलग समीकरण देखने को मिल रहे हैं। जिसके कारण लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि, यहां कौन किसका दोस्त और कौन किसका दुश्मन है? ऑडियंस के दिमाग का दही सबसे ज्यादा लव गिल और उनका गेम प्लान कर रहा है। कभी वो आसिफ खान के करीब आती हैं तो कभी यंग डीएसए के साथ बेड शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर शो की अलग-अलग क्लिप निकालकर सामने आ रही हैं। जिसमें वो दोनों के गले लग रही हैं या फिर मस्ती कर रही है। यही कारण है कि, कुछ लोग इसे डबल गेम बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे लव ट्रायंगल कह रहे हैं।
Bigg Boss 20 में लव गिल में कर दिया बड़ा खेल
बिग बॉस के 20 सीजन में पॉपुलर कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल इन दिनों घर के दो मजबूत खिलाड़ियों—आसिफ खान और यंग डीएसए के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अब यह बहस छिड़ गई है कि यह लव गिल का कोई डबल गेम है, कोई नया लव ट्रायंगल या फिर सिर्फ एक नॉर्मल दोस्ती? शो के शुरुआती हफ्तों में लव गिल की यंग डीएसए के साथ काफी मजेदार बॉन्डिंग और मस्ती देखने को मिल रही थी। दोनों मिलकर घर में खूब एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे थे। लेकिन हाल ही में जब आसिफ खान की एंट्री और उनके साथ लव गिल का खास बातचीत सामने आया, तो घर के समीकरण बदलने लगे। लव गिल एक तरफ यंग डीएसए के साथ वक्त बिताती दिखती हैं, तो दूसरी तरफ आसिफ खान के साथ भी उनकी ट्यूनिंग काफी गहरी हो रही है। लव और आसिफ की नजदीकियों तो देखकर तो कुछ लोग उनकी शादी टूटने तक को इसका खतरा बताने लगे हैं। यही वजह है कि, आसिफ खान की बीवी को इस पर सफाई देनी पड़ी है।
‘बिग बॉस 20’ में लव गिल कैसा खेल रहीं?
आपको बता दें, बिग बॉस 20 में एक्ट्रेस लव गिल का गेम स्ट्रॉन्ग-माइंडेड खिलाड़ी के रूप में दिख रहा है। वो हर स्थिति में फुटेज ले रही हैं। मेल कैप्टेंसी कंटेन्डर टास्क में लव ने शानदार खेल दिखाया और 5 में से 4 राउंड जीतकर अपना लोहा मनवाया। लव घरवालों को इशारों पर नचाना हो या फिर राशन टास्क में विवाद खड़ा करके फुटेज पाना हो, हर जगह वो कुछ ना कुछ ऐसा कर दीते ही। जिसके कारण वो बिग बॉस 20 में काफी दिख रही हैं। यही कारण है कि, उन पर लव ट्रायंगल और फेक पर्सनैलिटी के आरोप भी लग रहे हैं।
