The Paradise Box Office Collection Day 9: साउथ सुपर स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ के सामने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ चुनौती बनकर खड़ी है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि ये फिल्म स्लो कलेक्शन करते-करते 162 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस वीकेंड अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े चेक कर लीजिए।
The Paradise Box Office Collection Day 9 कितना हुआ?
‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 9वें दिन 2.80 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 1547 शोज से हुई है। विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 330.95 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 162 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास है। बीते दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 15.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें, तेलुगु सुपर स्टार नानी की इस एक्शन और हिंसा से भरी मूवी ने ऑपनिंग डे पर 76.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन ऑडियंस के रिव्यू ने कमाई दूसरे दिन की कम कर दी। अब इसके सामने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ चुनौती बनकर खड़ी है। बॉक्सऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
नानी की ‘द पैराडाइज’ के लिए अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ कैसे बनी चुनौती?
आपको बता दें, श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी और 200 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली एक्शन-एडवेंचर ड्रामा मूवी ‘द पैराडाइज’ भले ही 9 दिनों के अंदर 167 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन 200 करोड़ के भारी-भरकम बजट को निकालने के लिए दर्शकों के भारी आकाल से जूझ रही है। ऐसे में ऑपनिंग डे पर ही 95 करोड़ की कमाई करने वाली अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ ने बड़ी चुनौती खड़ी की है।क्योंकि दृश्यम 3 ने 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने से पहले स्क्रीन्स और शोज पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। जिसके कारण नानी की फिल्म को बड़ा झटका लगा है।
