Hanuman Ansh Box Office Collection Day 56 : अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का हनुमान अंश पर कितना पड़ा असर? जानें टोटल कमाई और महारिकॉर्ड्स

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 56 : बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। मूवी ने रिलीज के 56 वें दिन अच्छा कलेक्शन किया है। यहां जानें अजय देवगन की दृश्यम 3 क्या इसके कलेक्शन को प्रभावित कर पायी है ?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 56

Picture Credit: Google

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 56 :  बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ की लागत से बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म का भौकाल देखने को मिल रहा है। 7 अगस्त  2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को लगभग दो महीने होने वाले हैं। लेकिन फिर भी इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले पा रहा है। भगवान हनुमान के परमभक्त नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधिरत इस फिल्म ने  चमत्कारी रुप में महारिकॉर्ड बनाए हैं। इस के ऊपर अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर  ‘दृश्यम 3’ का भी कुछ खास असर नहीं पड़ा है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 56  कितना हुआ?

‘हनुमान अंश’  मूवी ने रिलीज के 56वें दिन 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4345 शोज से हुई है। भारत में ये मूवी टोटल कमाई 374.86 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 39.20 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, हनुमान अंश ने टोटल वर्ल्ड वाइड केल्शन 4410.6 करोड़ रुपए कर लिया है। इसका बजट 2 करोड़ के आस-पास था। इस लागत में बिना किसी सेलिब्रेटी स्टारकास्ट के 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने चमत्कार माना जा रहा है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘हनुमान अंश’ फिल्म पर अजय देवगन की मूवी ‘दृश्यम 3’ पर क्या पड़ा असर? 

आपको बता दें, आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ फिल्म पर अजय देवगन की मूवी ‘दृश्यम 3’ का भी असर नहीं पड़ा है। 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई दृश्यम: द कन्क्लूजन ने प्री-बुकिंग से 50 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन इस बीच भी हनुमान अंश फिल्म में 31.8 फीसदी की बढ़त देखी गई। ये मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रोफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने लागत से 20000 से ज्यादा का रिटर्न निकाला है। इसमे अन्य हाई-प्रॉफिटेबल फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े दिए हैं। ये साल 2026 की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

Exit mobile version