The Paradise Box Office Collection Day 8: साउथ सुपर स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना मुश्किल हो गया है। बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल का खूंखार विलेन अवतार भी ऑडियंस और फैंस को प्रभावित करने में कामयाब नहीं रहा है। ऑपनिंग डे पर 76 करोड़ से ज्यादा ऑपनिंड देने वाली ये साउथ फिल्म रिलीज के आठवें दिन भयंकर गिरावट को झेल रही है।
The Paradise Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?
‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के आठवें दिन 3.30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 5067 शोज से हुई है। भारत में नानी और राघव जुयाल की ये फिल्म 127.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 30.85 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही ‘द पैराडाइज’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 158.6 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से इसकी कमाई गिरती जा रही है। उससे मेकर्स के सामने बजट निकाल पाना ही मुश्किल हो गया है। नानी की फिल्म के लिए अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी चुनौती बनती जा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ सवारी जनजाति के अस्तित्व की लड़ाई पर आधारित फिल्म है। इसमें हिंसा के साथ एक्शन है। फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 76.90 करोड़ का कलेक्शन करके बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर ऑडियंस के नेगेटिव रिव्यू ने फिल्म की कमाई पर भयंकर वार किया और इसकी कमाई गिरती चली गई। इस फिल्म को बिना ट्रेलर के रिलीज किया गया और प्रमोशन भी कम हुआ है। मेकर्स का यही मास्टरस्ट्रोक उन पर भारी पड़ा है।इस साउथ फिल्म के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला हैं।
