Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीलीवुड में ‘स्त्री 2’ और ‘ एनिमल’ को पछाड़ने के बाद इसने ऑरिजनल मूवी को भी पीछे छोड़ दिया है। अमूमन जब साउथ की कॉपी करके बॉलीवुड में फिल्म बनती है तो उसके लिए ये करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन 2 अक्टूबर को चौथी पास विजय यानी कि, अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ने ऐसी आग लगाई की देखने वालों को यकीन नहीं हो रहा है। ‘ दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ ने अपने रिलीज के पहले ही दिन ऐतिहासिक कमाई करते हुए अभिनेता अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
‘दृश्यम द कनक्लूजन’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 15759 शोज से हुई है। वहीं, विदेशों में इसकी ओवरसीज कमाई 15 करोड़ रुपए रही है। तब्बू और अजय देवगन की दृश्यम 3 ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपए किया है। इस मूवी का बजट 130 से 150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस बंपर कमाई को देखते हुए मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि, ये फिल्म वीकेंड पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। वहीं, अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ सकती है। इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे बड़े एक्टर्स ने पुरानी स्टारकास्ट तब्बू, रजत कपूर, श्रिया सरन और ईशिता द्तता को पीछे छोड़ दिया है। मूवी का क्लाइमेंकस सस्पेंस मोहन लाल की इसी साल रिलीज हुई ऑरिजन ‘दृश्यम 3’ से बिल्कुल हटकर है। यही कारण है कि, फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अजय देवगन की ‘दृश्यम द कनक्लूजन’ ने कैसे मोहन लाल की ऑरिजन ‘दृश्यम 3’ को छोड़ा पीछे?
‘दृश्यम 3’ को इसके पहले दो पार्ट की तरह अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ ने मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्म को ओपनिंग डे कलेक्शन से पूरी तरह पछाड़ दिया है। मोहन लाल की दृश्यम 3 ने ऑपनिंड डे पर टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 43.37 करोड़ रुपए किया था। वहीं, वहीं, अजय देवगन की इस रिमेक ने 95.10 करोड़ की ऑपनिंड देकर साउथ किंग मोहन लाल को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, ‘बॉर्डर 2’, ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
