Nushrratt Bharuccha : बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा एक हादसे का शिकार हो गई हैं। खबरों में मानें तो वो बाली में शूटिंग के बाद कुछ दिन के लिए रुक गई थीं। यहां पर उनके साथ दुर्घटना हुई और रीढ़ की हड्डी में भयंकर चोट लग गई। फिलहाल वो बाली के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें जल्द सर्जरी के लिए मुम्बई एयरलिफ्ट किया जाएगा। उनकी टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर फैंस की दुआओं के लिए धन्यवाद कहा है और अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में अभिनेत्री की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए ताकि वह अपनी रिकवरी पर ध्यान दे सकें। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आ सका है कि, एक्ट्रेस को इतनी चोट कैसे लगी है? खबरों की मानें तो वो टाइगर श्रॉफ के साथ बहुत जल्द एक बड़ी फिल्म में दिखने वाली थीं।
टाइगर श्रॉफ के साथ Nushrratt Bharuccha की आ रही ती बड़ी फिल्म!
नुसरत भरुचा को लेकर खबर है कि, वो एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रेमो डीसूजा की बड़ी मूवी में दिखने वाली थीं। इसमें अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी काम कर रहे हैं। लेकिन शूटिंग से पहले ही एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई और वो लंबे समय के लिए बेड रेस्ट पर पहुंच गई हैं। ऐसी चर्चा है कि, वो फिल्म में एक्शन करने वाली थीं। लेकिन जि,स तरह से उन्हें चोट लगी है। उसे देखकर तो लग रहा है कि, कर्स को फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ानी पड़ सकती है। वहीं, अगर एक्ट्रेस लंबे बेड रेस्ट पर जाती हैं तो उनका रोल किसी अन्य अभिनेत्री को भी मिल सकता है। हलांकि अभी तक इस फिल्म का नाम या फिर इससे जुड़ी हुई कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
नुसरत भरूचा की ताजा हेल्थ अपडेट
नुसरत भरूचा रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण गंभीर रुप बाली के अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टरों की देख-रेख में उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा। उनकी टीम ने फैंस से दुआ करने और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। बहुत जल्द एक्ट्रेस को मुम्बई लाया जा सकता है।
