---Advertisement---

अचानक Kangana Ranaut के विरोध में क्यों उतरे बाबा रामदेव? जानें असली कारण!

Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर बाबा रामदेव ने एक बयान दिया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वो एक्ट्रेस के द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों से बेहद गुस्से में हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 19, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर योग गुरु बाबा रामदेव का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने  एक ऐसा बयान दिया है। जिसकी चर्चा मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर हो रही है। इसके साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि, जिस बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस ने कभी उनके योग की तारीफ की थी, उससे स्वामी रामदेव  इतने कैसे नाराज हो गए?  दरअसल, बाबा एक्ट्रेस से इस हद तक गुस्सा हैं कि, वो चाहते है कि, उन पर भाजपा कोई एक्शन ले।

Kangana Ranaut पर क्यों फूटा योग गुरु बाबा रामदेव का गुस्सा?

योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना रनौत पर भड़ास अभी हालिह में टीवी भारतवर्ष चैनल पर दिए गए अपने ए क इंटरव्यू में निकाली है। दरअसल, एंकर ने बाबा से सवाल करते बीजेपी सांसद के जेनजी को गटरछाप कहे जाने वाले बयान पर सवाल पूछा था। जिसके बाद बाबा रामदेव ने कहा कि, “उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।  देश के नौजवानों या जेनजी को इस तरह ‘गटर’ बोलना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और यह बेहद गलत बात है। ‘अरे कोई मेरे योग की प्रशंसा करे, मेरी प्रशंसा करे तो क्या मैं उनके गुनाहों पर लीपापोती कर दूं? देखो, किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय…युवा कोई जाति नहीं है। उसमें सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी, क्षत्रियों के भी, वैश्य, दलित, आदिवासी, वनवासी, इन सभी के बच्चे हैं। आज युवा अपने आप में बहुत बड़ी ताकत हैं। उसको कोई नकार नहीं सकता। और युवाओं ने तो अच्छे-अच्छों को हिलाकर रख दिया है साहब।’ इसके साथ ही बाबा रामदेव ने  बीजेपी से मांग की है कि, वो कंगना के बयान पर एक्शन लें।

BJP सांसद और एक्ट्रेस ने जेनजी के लिए क्या  कहा था?

आपको बता दें, कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर इंस्टाग्राम पर भड़ास निकाली थी। कंगना ने आंदोलन के दौरान युवाओं द्वारा बनाए गए रील्स और वीडियो को “उल्टी लाने वाला” बताया। उन्होंने लिखा  था कि, “मैंने अपनी जिंदगी में एक जगह इतनी बदसूरती कभी नहीं देखी। यह गटर की पीढ़ी है।” वहीं, जेनजी लड़कियों के ऊपर कमेंट करते हुए कहा था कि, वे आगे चलकर एक अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन पाएंगी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर एक्ट्रेस ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि, जेन-ज़ी को “देश की सबसे बड़ी ताकत और बड़ी संपत्ति” बताया और कहा कि उन्हें अपने देश के युवाओं पर गर्व है जो स्टार्टअप्स और खेलों के जरिए देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026