Swara Bhaskar: बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में संजय लीला भंसाली की गिनती होती है। उनके द्वारा जब भी कोई फिल्म लायी जाती है तो, उसे लेकर अकसर विवाद शुरु हो जाता है। इसी तरह साल 2018 में आयी पद्मावत को लेकर भी भयंकर कंट्रोवर्सी हुई थी। लेकिन दीपिका पादुकोण की ये फिल्म काफी हिट रही है। सालों बाद पद्मावत एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। इसका सबसे बड़ा कारण अभिनेत्री स्वरा भास्कर का दिया गया एक इंटरव्यू है। जिसमें उन्होंने जौहर और महिलाओं के मुद्दे को उठआया है।
Swara Bhaskar ने दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत को लेकर दिया बड़ा बयान
आपको बता दें, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन का सालों बाद विरोध किया है। उन्होंने जौहर वाले सीन पर बायन देते हुए कहा कि, ‘साल 2018 में फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर लिखा था। उनका कहना है कि, फिल्म के अंत तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जैसे महिलाओं का अस्तित्व सिर्फ उनके प्राइवेट पार्ट्स तक ही सीमित है। अगर वो नहीं बचे, तो जीवन का कोई मूल्य नहीं है। उनका तर्क है कि यह दृश्य समाज को यह संदेश देता है कि इज्जत जाने के बाद मौत ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रेप किसी महिला की जिंदगी का अंत नहीं है और पीड़ितों को गरिमा के साथ जीने का पूरा अधिकार है। स्वरा का मानना है कि 21वीं सदी में इस तरह की आत्मघाती प्रथा को सिनेमा के जरिए ग्लैमराइज करना बेहद चिंताजनक है।’
शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया सवाल
स्वरा भास्कर के इस बयान पर शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने हमला करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अगर चुनाव मौत और जीतने वालों की सेक्स स्लेव या उनके हरम में रखैल बनने के बीच हो, तो कई महिलाओं ने मौत को चुना। कुछ महिलाएं दूसरा विकल्प भी चुन सकती थीं। हालाँकि, उन्होंने अपनी मर्ज़ी का इस्तेमाल किया – कोई इससे सहमत हो या न हो, इस पर बहस हो सकती है, लेकिन यह एक चुनाव था। एक ऐसा चुनाव जो एक महिला ने किया। इसे स्वीकार करें।’
If the choice was between death or becoming a sex slave for conquerors and a concubine in their harems, several women chose former. Some women may choose latter. However, they used their agency- whether one agrees or disagrees with can be debated but it was a choice. A choice…
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) September 1, 2026
जिसका जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने एक्स पर लिखा, ‘प्रियंका जी, आप असल बात नहीं समझ रही हैं! बात जौहर करने वाली महिलाओं की पसंद की नहीं है। उन्होंने एक त्रासदी का सामना किया और एक मुश्किल फ़ैसला लिया। असल बात यह है कि हम किस चीज़ को महिमामंडित कर रहे हैं? क्या यह कि एक महिला की पवित्रता उसकी जान से ज़्यादा कीमती है?? यह एक सीधा-सा सवाल है। क्या रेप सर्वाइवर रेप के बाद जीने की हक़दार नहीं है???’
You are missing the point Priyanka ji! The point is not about choice of the Jauhar committing women. They faced a tragedy and made a tough choice. The point is what are we choosing to glorify? That a woman’s chastity is more valuable than her life?? It’s a simple question. Does a… https://t.co/s4cztfqzAW
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026







