---Advertisement---

Khesari Lal Yadav ने रवि किशन को क्यों कहा मेरे बाप मत बनिए? ट्रेंडिग स्टार की वीडियो से मची खलबली

Khesari Lal Yadav: सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पैर छूने और सम्मान को लेकर बोल रहे हैं। उनके इस बयान को लोग रवि किशन के द्वारा किए गए जुबानी हमले का जवाब मान रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 26, 2026 2:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को कहा जाता है। उनके भोजपुरी सॉन्ग और फिल्में खूब ट्रेंड पर रहती हैं। लेकिन जब से उन्होंने बिहार इलेक्शन लड़ा है तभी से वो अन्य भोजपुरी सितारों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, चुनाव के वक्त रवि किशन , मनोज तिवारी और पवन सिंह ने भाजपा के नेता के तौर पर आरजेडी के टिकट पर लड़ रहे खेसारी पर निशाना साधा था। चुनाव तो खेसारी नहीं जीत सके लेकिन वो अपने ही सिनेमा के एक्टर्स के निशाने पर अभी भी हैं। हालहि में गोरखपुर में बीजेपी सांसद रवि किशन ने पवन सिंह के साथ मिलकर  खेसारी लाल यादव पर पैर ना छूने को लेकर तंज कसा था। इसी को लेकर अब भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी यादव का बयान वायरल हो रहा है। जिसे फैंस जवाब के तौर पर देख रहे हैं।

Khesari Lal Yadav ने क्या रवि किशन को दिया जवाब?

खेसारी लाल यादव का एक छोटा का वीडिय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पैर छूने को लेकर बयान दे रहे हैं।

इस  वीडियो में वो कह रहे हैं कि, “शुक्र मनाइये कि कम से कम आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है। यहां तो आजकल बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता है। मुझे पैदा करने वाले का नाम श्री मंगरू यादव है। तो आप मेरे बाप मत बनिए। मानता हूं, इसका मतलब ये नहीं कि मेरे बाप हो गए।’ ट्रेंडिग स्टार के इस वीडियो को Bhanu Nand नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को लोग रवि किशन के द्वारा किए गए जुबानी हमले का जवाब मान रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने रवि किशन ने खेसारी लाल यादव के लिए क्या कहा था?

आपको बता दें, हालहि में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के साथ रवि किशन अपने संसदीय क्षेत्र  गोरखपुर में एक इवेंट में मौजूद थे।

जिसमें उन्होंने  कहा कि, जब नया-नया आया था तो पैर छूता था लेकिन जब से फिल्में और गाने चले हैं तब से ऊपर छूने लगा है। आगे पैर छुएंगे या नहीं पता नहीं। इस दौरान पवन सिंह भी हंसते हुए दिख रहे थे। अब खेसारी लाल यादव के बयान को पलटवार के रुप में देखा जा रहा है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026