Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इन खुशी के माहौल के बीच अचानक से दीपिका पादुकोण का एक्स ब्यॉयफ्रेंड मुजम्मिल इब्राहिम खबरों में आ गया है। टूट चुके रिश्ते को लेकर उनका पुराना इंटरव्यू अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। मुजम्मिल इब्राहिम के एक एक्टर और पूर्व सुपर मॉडल रह चुके हैं। साल 2004 में वो लकी अली के सुपरहिट गाने ‘कभी ऐसा लगता है’ से फेमस हुए थे। दीपिका और मुजम्मिल दो सालों तक रिलेशन में रहे हैं।
Deepika Padukone को लेकर एक्स ब्यॉयफ्रेंड मुजम्मिल इब्राहिम ने क्या कहा?
मुजम्मिल इब्राहिम ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट शो पर लगभग एस साल पहले दीपिका पादुकोण के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया, ‘जब वे दोनों मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में थे, तब वे लगभग 2 साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थे। मुंबई में दीपिका सबसे पहले उन्हीं से मिली थीं। उनका कहना था कि इस रिश्ते की शुरुआत दीपिका की तरफ से हुई थी और दीपिका ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था। उन्होंने बताया था कि, दीपिका पादुकोण को उन्होंने अपनी मर्जी से छोड़ा था। उन्होंने शो पर साफ कहा, ‘मुझे दीपिका को छोड़ने का कोई अफसोस या पछतावा नहीं है। मैं दिल और दिमाग से बहुत सख्त इंसान हूँ, मुझे किसी को भी छोड़ने का पछतावा नहीं होता है।’ उन्होंने बताया दीपिका की शादी के बाद उनका संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। हांलकि वो दीपिका की सक्सेस को देखकर काफी खुश होते हैं।
मुजम्मिल इब्राहिम कौन है?
मुजम्मिल इब्राहिम मॉडल और एक्टर हैं। साल 2003 में उन्होंने पहली बार मॉडलिंग से जुड़ा ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट’ जीता था। वो मशहूर गायक लकी अली के सुपरहिट गाने ‘कभी ऐसा लगता है’ और राखी सावंत के साथ ‘परदेसिया’ रीमिक्स गाने में भी दिख चुके हैं। वो महेश भट्ट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘धोख’ फिल्म में दिख चुके हैं। एक्टर हॉटस्टार की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ और रॉ एजेंट अविनाश जैसी सीरीज में दिख चुके हैं। मुजम्मिल इब्राहिम को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भी मिल चुका है। फिलहाल वो अपने एक साल पुराने इंटरव्यू के कारण चर्चा में है।
