Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का पेरिस फैशन वीक 2026 का लुक काफी वायरल हो रहा है। पति निक जोनस के साथ जिस तरह से उन्होंने एंट्री ली है। उसकी हर तरफ चर्चा है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की ऑरेंज कलर की मिडी पर हर किसी नजर अटक गई। उनके ड्रामेटिक 3D फ्लोरल लुक की दुनियाभर की मीडिया में तारीफ हो रही है। ड्रेस पर उभरे फुलों ने हर किसी का ध्यान खींचा है। इस इवेंट में एक्ट्रेस डायर की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस इवेंट की तस्वीरों को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें उनकी नन्ही बेटी मालती जोनस की भी झलक देखनो को मिल रही है।
Priyanka Chopra का ड्रामेटिक 3D फ्लोरल लुक क्यों है खास?
पेरिस फैशन वीक 2026 की इवेंट में प्रियंका चोपड़ा का ड्रामेटिक 3D फ्लोरल लुक काफी यूनिक था। इस ड्रेस ऑरेंज कलर की ड्रेस में लाल और ऑरेंज चमकीले फूल लगे हुए थे। ड्रेस पर फूलों का उभार काफी यूनिक लग रहा था।
इस ड्रेस में यलो कलर को भी एड किया गया थआ। जिसके कारण उनकी ड्रेस काफी ब्राइट लग रही थी। इस लुक को एक्ट्रेस ने सिंपल ग्रे हील से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस के हाथों में सोने की घड़ी और रिंग थीं। उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ था। उनके वेवी हेयर खूब सूरती को बढ़ा रहे थे।
पेरिस फैशन वीक 2026 क्यों है खास?
आपको बता दें, पेरिस फैशन वीक फ्रांस की राजधानी पेरस में चल रहा है। इस इवेंट को 6 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें दुनिया के बड़े फैशन डिजाइनर्स अपना कलेक्शन पेश करेंगे। पहली बार भारत के फेमस डिजाइन मनीष मल्होत्रा को भी अपने डिजाइन्स को पेश करने का मौका मिल रहा है। इस पूरी इवेंट में हाथ से बन’ऑट कुटूर’ ड्रेस को पेश किया जाएगा।
