---Advertisement---

क्यों प्रेम की शादी से कटा Salman Khan का पत्ता? इस एक्टर के हाथ लगी फिल्म, Sooraj Barjatya ने किया खुलासा

Salman Khan को उनकी अपकमिंग फिल्म प्रेम की शादी से रिप्लेस कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इसपर Sooraj Barjatya का क्या मानना है। और किस एक्टर को यह फिल्म दी गई है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 5, 2024 2:15 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: हर बार बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं से घिरे रहते हैं। इसी तरह वह बीते कुछ महीनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म प्रेम की शादी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए थे। यहीं अब फिल्म से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं जिनके अनुसार मूवी से सलमान खान का पत्ता काट दिया गया है। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है और इसपर सूरज बड़जात्या का क्या मानना है।

फिल्म से कटा Salman Khan का पत्ता

बता दें, “pinkvilla” की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म “प्रेम की शादी” के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या सलमान खान संग इस फिल्म को करने और जल्द शूटिंग स्टार्ट करने की कोशिश में थे। लेकिन अब सलमान खान इस फिल्म को नहीं करना चाहते जिसके चलते उन्हें हटा कर यह फिल्म किसी और एक्टर को ऑफर की जा सकती है।

क्यों ये फिल्म नहीं करना चाहते सलमान?

यहीं इस रिपोर्ट में सलमान खान का फिल्म प्रेम की शादी को न करने का करण बताया जा रहा है कि, अपने एक्टिंग करियर के इस फेज में सलमान कोई अभी रोमांटिक चीज नहीं करना चाहते जिससे वह इस फिल्म को भी नहीं कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात पर सलमान खान का कोई बयान नहीं आया है।

किस एक्टर को ऑफर हो सकती है फिल्म?

यहीं अगर बात की जाए कि, इस फिल्म को सलमान खान नहीं तो कौन कर सकता है। आपको बता दें पिंकविला की इस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म प्रेम की शादी के लिए सूरज बड़जात्या मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन को कास्ट कर सकते हैं। यही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो, डायरेक्टर के मुताबिक कार्तिक इस फिल्म और मूवी में प्रेम के किरदार को निभाने के लिए परफेक्ट हैं। लेकिन, इस बयान पर भी अभी तक डायरेक्टर सूरज बड़जात्या का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है जिससे इसकी पुष्टि करना थोड़ा मुश्किल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026