---Advertisement---

क्या भोजपुरी सिंगर Pawan Singh पलट देंगे काराकाट का सियासी? जीत के ये हो सकते हैं बड़े कारण

Pawan Singh काराकाट की लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2024 11:52 पूर्वाह्न | Updated: जून 3, 2024 1:50 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: 4 जून यानी की मंगलवार को लोकसभा चुनावों Lok Sabha Elections 2024 के परिणाम Lok Sabha Election Results 2024 आ रहे हैं। जिस पर देश ही नहीं दुनिया की नजर टिकी हुई है। जहां एक तरफ देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का नारा है इस बार 400 पार वहीं, कांग्रेस ने 295 सीट जीतने का दावा किया है। बेहरहाल अब कौन जितेगा, इसका कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा। वैसे तो देश में कई लोकसभा सीटें चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन आज हम आपको बिहार की सबसे सुर्खियां बटोर रही काराकाट सीट के बारे में बताने जा रहे हैं। इस सीट से भोजपुरी सिंगर एक्टर पवन सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं।

क्या Pawan Singh पलट देंगे काराकाट का इतिहास?

इस सीट को खबरों में लाने वाले भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह हैं। पवन सिंह इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह को पहले भाजपा ने बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था लेकिन पवन सिंह ने मना कर दिया। उसके बाद उन्होंने खुद काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया।

पवन सिंह के पक्ष में क्यों जा रहे कयास?

पवन सिंह इस सीट पर काफी मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। इसके कई कारण हैं। उनमें सबसे बड़ा कारण ये है कि, ये राजपूत बहुल इलाका है। इस संसद सीट में 6 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से 4 सीटें पवन सिंह के समर्थन में बताई जा रही हैं। यही वजह है कि, पवन सिंह की जात को लेकर इतने सारे दावे हो रहे हैं।

पवन सिंह के निर्दलीय उम्मीदवार होना इसका एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो, इस सीट के ज्यादातर राजपूतों को पवन सिंह ने अपनी तरफ कर लिया है। क्योंकि जनता को एक नया नेता भोजपुरी स्टार के रुप में दिख रहा है। युवाओं में पवन सिंह को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ यहां पर विरोध इसलिए भी जनता कर रही है कि, क्योंकि उन पर आरोप है कि, साल 2014 में जीतने के बाद उन्होंने कुछ खास काम नहीं कराया। ऐसे में जनता पवन सिंह के रुप में अपना युवा नेता मान रही है।

अब पवन सिंह काराकाट से जीत पाते हैं या नहीं इसका खुलासा कल यानी की 4 जून को होगा। फिलहाल वो इस सीट के सबसे मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं।

एग्जिट पोल ने बजाई उपेंद्र कुशवाहा के लिए खतरे की घंटी

एग्जिट पोल के नतीजों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए खतरने की घंटी बजा दी है। इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, इंडी अलायंस ने इस सीट पर राजाराम सिंह को उतारा हुआ है। वैसे यहां इंडी और NDA की टक्कर होने थी। लेकिन पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव का एलान करके मामले को त्रिकोणीय कर दिया। एग्जिट पोल में सबसे बड़ा झटका उपेंद्र कुशवाहा के लिए बताया जा रहा है। इस सीट से सांसद फिलहाल माहाबली सिंह है। पिछले चुनावों में जेडीयू के महाबली सिंह एनडीए के उम्मीदवार थे और इन्होंने रालोसपा के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को हराया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 25, 2026

Eid ul Adha

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Salman Khan

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026