Shweta Tiwari: बॉलीवुड से लेकर टीवी में एक अलग पहचान बना चुकी श्वेता तिवारी को तीसरी शादी का ऑफर मिला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी की 45 साल की बेहद खूबसूरत मां को ये ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने दिया है। आपको बता दें, इन दिनो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर करन जौहर का रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ स्ट्रीम हो रहा है। इसी में मल्लिका शेरावत ने श्वेता को ये खास ऑफर दिया है। जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
Shweta Tiwari को तीसरी शादी का मिला ऑफर
आपको बता दें, अभी हालहि में दिखाए गए ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ शो के एपिसोड में मल्लिका शेरावत ने श्वेता तिवारी को तीसरी शादी का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘वो श्वेता के लिए यूरोपिएन लड़का ढूंढ रही हैं। मैंने वादा किया है कि मैं तुम्हारी शादी एक अच्छे यूरोपीय लड़के से करवा दूंगी। वह तुम्हें बहुत प्यार करेगा और तुम्हारी कद्र करेगा।’ वहीं, इस मजाक का हिस्सा रिया चक्रवर्ती भी बनी हैं। जब रिया चक्रवर्ती ने मल्लिका से पूछा कि क्या डेट करने के लिए भारतीय मर्दों से बेहतर यूरोपियन मर्द होते हैं, तो मल्लिका ने कहा, “हाँ, बिल्कुल!” मल्लिका की यह बात सुनकर श्वेता तिवारी हंसने लगीं और मजाकिया अंदाज में बोलीं, “तुम लोग मेरे पीछे क्यों पड़े हो?” आपको बता दें, शो में श्वेता तिवारी ने अपनी दोनों शादियों के टूटने पर कहा था कि, उनके दोनों पतियों ने चीट किया है। उनकी मैरिज लाइफ बहुत ही खराब रही है। इसीलिए मल्लिका शेरावत उनसे शो में मजाक करते हुए दिखी हैं।
श्वेता तिवार की विवादों से भरी पर्सनल जिंदगी
आपको बता दें, 45 साल की श्वेता तिवारी ने पहली शादी साल 2007 में राजा चौधर से की थी। साल 2012 में दोनों अलग हो गए। पहले पति से श्वेता तिवारी की पलक तिवारी बेटी है। वही, दूसरी शादी साल 2013 में अभिनव कोहली से की थी। ये मौरिज भी 2019 में खत्म हो गई। इस शादी से उनके पास रेयांश कोहली नाम का बेटा है। दोनों बच्चों को श्वेता तिवारी ही संभालती है। उनकी दोनों शादियों काफी विवादों में रही हैं। जहां पतियों ने उन पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया वही, श्वेता तिवारी ने उन पर चीट करने का आरोप लगाया है।
