---Advertisement---

Saif Ali Khan और अक्षय कुमार की ‘हैवान’ क्या ‘मै खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से भी बड़ी हिट होगी? जानें मूवी में क्या होगा खास?

Saif Ali Khan: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसके बाद फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि, ये 'मै खिलाड़ी तू अनाड़ी' से भी बड़ी हिट साबित हो सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 16, 2026 11:42 पूर्वाह्न

Saif Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Saif Ali Khan :ये साल अक्षय कुमार के लिए बेहद खास है। क्योंकि उनकी बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं। भूत बंगला, वेलकमू टू द जंगल के जरिए फैंस को हंसाने वाले अक्षय कुमार अब सालों बाद सैफ अली खान के साथ हैवान फिल्म के जरिए खूंखार रुप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक आ गया है। इसके साथ ही रिलीज डेट 11 सितंबर 2026 की घोषणा भी कर दी गई है। इस फिल्म को बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर प्रयदर्शन के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। मूवी फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि, सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी ‘मै खिलाड़ी तू अनाड़ी’ की तरह सालों बाद हिट साबित हो सकती है।

Saif Ali Khan  और अक्षय कुमार की जोड़ी ‘हैवान’ से मचाएगी तबाही! 

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी आखिरी बार साल 2008 में टशन फिल्म में दिखी थी। ये कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी।  लेकिन जब वो फिर से 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं तो फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह फिल्म उनकी पुरानी ब्लॉकबस्टर ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से भी बड़ी हिट साबित होगी? काफी लोगों का मानना है कि, ‘हैवान’ की तुलना ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट अलग है। जहां पुरानी फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी से भरपूर थी, वहीं ‘हैवान’ एक सस्पेंस-थ्रिलर  फिल्म है। पिछले कुछ समय से क्राइम थ्रिलर फिल्मों को भारतीय  फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में  उम्मीद की जा रही है कि, यह फिल्म इतिहास दोहरा सकती है  और ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’  से आगे निकल सकती है।

‘हैवान’ फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

हैवान फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। कॉमेडी फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन इस बार कुछ नया करने जा रहे हैं। हैवान मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रिमेक बताई जा रही है। ये कहानी एक अंधे मार्शल आर्टिस्ट सैफ अली खान के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अक्षय कुमार एक खूंखार विलेन बने हैं। इसमें साउथ सुपर स्टार मोहन लाल भी हैं। इसके साथ ही बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर जैसे बड़े कलाकर भी हैं। इसका बजट 80 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिल्म को 11 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026