---Advertisement---

क्या वाकई Shah Rukh Khan की ‘Dunki’ ऑस्कर की दौड़ में होगी शामिल?

Dunki: Shah Rukh Khan की डंकी फिल्म के ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने की इस खबर में कितनी सच्चाई है, जानते हैं?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 11, 2024 5:49 अपराह्न

dunki
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: साल 2023 के अंत में आने वाली बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan की फिल्म डंकी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो सकती है। खबरों की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस फिल्म को फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर दिलवाना चाहते हैं। इसीलिए कहा जा रहा है कि, ‘डंकी’ को ऑस्कर के नॉमिनेशन में भेजने की फिल्म के मेकर्स ने तैयारी कर ली गई है।

‘Dunki’ ऑस्कर की दौड़ में क्या होगी शामिल

आपको बता दें, इस फिल्म ने ‘जवान’ और ‘पठान’ से कम पैसे कमाए थे। ऐसा तीसरी बार होगा जब शाहरुख खान की फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए जाएगी। इससे पहले साल 2004 और साल 2005 में आयी फिल्म ‘स्वदेस’ और ‘पहेली’ को भी प्रतिष्ठित अवॉर्ड में नॉमिनेशन के लिए भेजा जा चुका है।

डंकी ने भारत में 300 करोड़ के आस-पास कमाई की है। दुनियाभर में इस फिल्म ने लगभग 500 करोड़ के लगभग कमाई की है। ये फिल्म ऐसे लोगों की कहानी पर आधारित है जो कि, किसी देश में घुसने के लिए गैर-कानूनी रास्ते को चुनते हैं। इस दौरान इन लोगों की जिंदगी में क्या कुछ परेशानियां आती हैं। ये सबकुछ इस फिल्म में दिखाया गया है।

डंकी के कलाकार

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया है। फिलहाल इस खबर में कितनी सच्चाई है ये अभी आधिकारिक रुप से सामने नहीं आया है। लोगों के द्वार इस फिल्म को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। इससे पहले 12th Fail को भी ऑस्कर के नॉमिनेशन में ले जाने की भी खबरें सामने आ रही थीं। डंकी फिल्म में शाहरुख़ ख़ान, तापसी पन्नू, ,विक्की कौशल,अनिल ग्रोवर,सतीश शाह,विक्रम कोचर, जेरेमी व्हीलर ,बोमन ईरानी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने एक्टिंग की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026