---Advertisement---

World Tourism Day 2023: Janhvi Kapoor की अनदेखी थ्रोबैक तस्वीरों ने बढ़ाई दिलों की धड़कनें, फैंस बोले “इतना खूबसूरत दिखना गुनाह है”

World Tourism Day 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। वहीं 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के मौक़े पर अभिनेत्री ने अपने वेकेशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपने फ़्रांस और पेरिस वेकेशन की कई खूबसूरत ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 27, 2023 9:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

World Tourism Day 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। वहीं 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के मौक़े पर अभिनेत्री ने अपने वेकेशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपने फ़्रांस और पेरिस वेकेशन की कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को खुश कर दिया है। 

World Tourism Day 2023 पर Janhvi Kapoor ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें 

आपको बता दें कि Janhvi Kapoor को घूमने-फिरने का बहुत शौक़ है। मौक़ा मिलते ही अभिनेत्री अक्सर विदेशों में छुट्टियां मनातीं नज़र आती हैं। ऐसे में World Tourism Day 2023 के मौक़े पर जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने पेरिस और फ़्रांस वेकेशन की कई अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। सबसे पहली तस्वीर में अभिनेत्री एक ख़ूबसूरत फ़्लोरल ड्रेस पहने खड़ी हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी होटल की बालकनी में वातावरण का आनंद लेतीं दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह समुद्र के किनारे पर खड़ी हैं और उनके पीछे डूबता हुआ सूरज दिख रहा है। 

चौथी तस्वीर में अभिनेत्री एक डेक पर आराम करती नज़र आ रही हैं। उनके पीछे नीला समुद्र बेहद खूबसूरत लग रहा है। पांचवी तस्वीर जान्हवी समुद्र के किनारे बने पत्थरों पर बैठकर योगी करती दिख रही हैं। इसके बाद एक तस्वीर में अभिनेत्री ख़ुशी से कैमरा के आगे पोज़ देती दिख रहीं हैं। वहीं उनके पीछे रात के अंधेरे में चमकता पेरिस का आइफ़िल टॉवर भी नज़र आ रहा है। वहीं आख़िरी तस्वीर में जान्हवी को शिप के डेक से खूबसूरत नज़ारे देखते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा “खाओ, प्रार्थना करो, प्यार करो!”

तस्वीरों पर फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

Janhvi Kapoor की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी का ख़ूबसूरत अंदाज़ लोगों की तारीफ़ें बटोर रहा है। एक यूज़र ने कमेंट किया “मेरा क्रश, मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।” दूसरे यूज़र ने लिखा “खूबसूरत तस्वीरें जान्हवी!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “जान जान्हवी!” एक यूज़र ने लिखा “ख़ूबसूरती का एक्ज़ाम्पल!” एक यूज़र ने कमेंट किया “सेनोरिटा की तरह लग रही हो।” एक और यूज़र ने लिखा “इतना खूबसूरत दिखना गुनाह है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment