---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2 में तहलका मचाने आ रहे यूट्यूबर Dhruv Rathee से जुड़ी ये बातें आपको नहीं होंगी हजम! जानें पूरी जर्नी

Dhruv Rathee: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। खबर है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के इस सत्र में मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होने वाले है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 19, 2023 3:40 अपराह्न

Dhruv_Rathee
Follow Us
---Advertisement---

Dhruv Rathee: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। खबर है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के इस सत्र में मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होने वाले है। इसी खबर के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर दो धड़ों के बीच जंग सी छिड़ गई हैं। बता दें कि इस शो में पहले ही कई यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स हैं जिनकी आपस में बनती ही नहीं, इनमें प्रमुखतः अभिषेक, मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, आशका भाटिया आदि शामिल हैं। एल्विश यादव और ध्रुव राठी की विचारधारा एक-दूसरे से एकदम उलट मानी जाती है। ऐसे में लोग ये उम्मीद लगा रहे हैं कि बिग बॉस के इस सत्र में इन दोनों के बीच तीखी नोंक-झोक के साथ धमाल देखने को मिल सकता है।


कौन हैं ध्रुव राठी


ध्रुव राठी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि ध्रुव राठी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं जो भारत समेत विश्व के अनेक देशों में चल रही परिस्थिती पर अपने विचार रखते रहते हैं। यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडियी प्लेटफॉर्म पर इनके फॉलोवर्स की संख्या करोड़ों में है। वहीं इंस्टाग्राम पर इनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ध्रुव राठी हरियाणा के एक जाट परिवार के रहने वाले हैं। इन्होनें अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा से ही पूरी की है। वहीं अपने आगे की पढाई के लिए ध्रुव जर्मनी पहुंचे जहां से उन्होनें मास्टर्स (रिन्यूवेबल एनर्जी इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की।


पत्नी जूली के साथ भी काम करते हैं ध्रुव


ध्रुव राठी अपने काम के साथ-साथ अपनी पत्नी जूली के काम में भी हाथ बटाते हैं। खबरों की माने तो ध्रुव अपनी पत्नी के यूट्यूब चैनल पर भी ध्यान रखते हैं और उनके साथ भी अपनी व्यक्तिगत बातों व अनुभवों को लोगों के सामने लाते हैं। वैसे आपको ये भी बता दें कि ध्रुव और जूली पहली बार 2014 में मिले थे और लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2021 में विएना में शादी की थी।


अपने कंटेंट को लेकर काफी सजग रहते हैं ध्रुव


ध्रुव राठी के कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब पसंद किए जाते हैं पर इसके पीछे उनकी ढेर सारी मेहनत होती है। ध्रुव की माने तो 10 मिनट के वीडियो को बनाने के लिए उन्हें तीन से चार घंटे तक मेहनत करनी पड़ती है। उनके इस मेहनत में उनकी टीम भी उनका पूरा साथ निभाती है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026