---Advertisement---

शादी से पहले इस हाल में नजर आए Zaheer Iqbal-Sonakshi Sinha, वेडिंग पार्टी में पहुंचे हनी सिंह ने कहीं ये बात

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha: शादी से पहले स्पॉट हुए जहीर और सोनाक्षी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2024 4:58 अपराह्न

Zaheer Iqbal-Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कुछ ही देर में हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। वहीं खास दिन पर उनके वेडिंग लुक को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सबके बीच होने वाले दूल्हा और दुल्हन को स्पॉट किया गया और इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। वहीं दूसरी तरफ शादी की ग्रैंड पार्टी में शामिल होने के लिए मशहूर रैपर हनी सिंह भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद यह तो तय है कि पार्टी में खूब तड़का लगने वाला है। आइए देखते हैं कैसे।

शर्माती दिखीं सोनाक्षी

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि होने वाली दुल्हनियां सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी को देख शर्माती हुई नजर आई हैं। उनके चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ झलक रही है। एक्ट्रेस को प्लेयर डिजाइन प्लाजो और व्हाइट के साथ ब्लैक पोलका प्रिंट टॉप में स्पॉट किया गया। वहीं एक्ट्रेस ने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से कंप्लीट किया और इस दौरान वह पैप्स से शर्माती नजर आई।

इस अंदाज में दिखे जहीर

वहीं दूसरी तरफ जहीर इकबाल को भी स्पॉट किया गया और कहा जा रहा है कि वह हमेशा के लिए सोनाक्षी को हमसफर बनाने से पहले मुंबई की एक मस्जिद में आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चेक शर्ट और कैप को स्टाइल करते दिखे हैं।

धमाल मचाने के लिए तैयार हनी सिंह

यह सच है कि हनी सिंह सोनाक्षी सिन्हा के करीबी दोस्त हैं और इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां सबसे बड़े सेलिब्रेशन के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि ‘आज बिना दारू पिए नाचूंगा।’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहीर और सोनाक्षी शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं जिसमें करीब 1000 मेहमान शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जुलाई 3, 2026

Viral Video

जुलाई 3, 2026

Viral Video

जुलाई 3, 2026

Viral Video

जुलाई 3, 2026

Viral Video

जुलाई 3, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14

जुलाई 3, 2026