---Advertisement---

Zohrajabeen Song: अपने नए गाने से BPraak ने खींच ली सारी लाइमलाइट, मिल रहा है लोगों का तगड़ा रिस्पोंस

मशहूर सिंगर बी प्राक का नया गाना सामने आया है जिसे अब काफी पसंद किया जा रहा है. सिंगर के इस नए गाने में एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की सॉलिड केमिस्ट्री भी सभी का ध्यान खींच रही है.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 16, 2023 5:52 अपराह्न

Zohrajabeen Song:
Follow Us
---Advertisement---

मशहूर सिंगर बी प्राक जब भी अपना नया गाना लेकर आते हैं वो देखते ही देखते सुर्खियों में आ जाता है. कुछ ही वक्त पहले उनका नया गाना ज़ौहराजबीन आया है जोकि सामने आने के साथ ही सभी की जुबान पर चढ़ गया है. वहीं बी प्राक के इस नए गाने में एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की सॉलिड केमिस्ट्री भी सभी का ध्यान खींच रही है.

नए गाने से फिल चला बी प्राक का जादू

दरअसल कुछ ही वक्त पहले सामने आया जौहराजबीन सॉन्ग इन दिनों हर जगह छा गया हैं. गाने में सिंगर बी प्राक अपनी सुरीली आवाज के जरिये लोगों के दिलों तक एक बार फिर पहुंच रहे हैं, वहीं गाने के बोल और स्टोरी लाइन का प्लॉट भी खूब चर्चाओं में छाया हुआ है. इसमें प्रियंका चाहर चौधरी को एक धोकेबाज औरत के तौर पर दिखाया गया है जो सभी का विश्वास तोड़ती है साथ ही रणदीप हुड्डा की दीवानगी  लोगों का ध्यान खींच रही है. गाने का अंत भी काफी दर्दनाक दिखाया गया है जहां हीरो हीरोइन को एक माचिस की मदद से आग के हवाले कर देता है.

लोगों को पसंद आ रहा है सोंग

आपको बता दें कि यह नया गाना इन दिनों खूब लाइमलाइट में बना हुआ है जहां लोग पसंद करते हुए जमकर अपने रिएक्शंस भी दे रहे हें. कुछ लोग रीमेक बनाने वालों पर तंज कसते हुए बी प्राक की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सिंगर की सिंगिंग स्किल्स को लेकर उन्हें पसंद कर रहें हैं. बता दें कि रिलीज करने के एक दिन के अंदर इस गाने पर 56 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं जोकि तेजी से बढ़ भी रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026