---Advertisement---

Zubeen Garg की मौत में को-सिंगर के साथ इस शख्स पर पुलिस का शिकंजा, रेडिट यूजर ने की उलझती पहेली की रिया चक्रवर्ती से तुलना

Zubeen Garg: असम की धड़कन कहे जाने वाले जुबीन गर्ग हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन उनकी मौत पर आज भी रहस्य बरकरार है। हालांकि सबके बीच दो और गिरफ्तारी हुई है जिसकी वजह से एक बार फिर अफवाहों का दौर जारी है और लोग रिया चक्रवर्ती से तुलना करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2025 12:02 अपराह्न

Zubeen Garg
Follow Us
---Advertisement---

Zubeen Garg: असम की धड़कन जुबीन गर्ग हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं लेकिन उनके चाहने वाले इस मौत को प्राकृतिक नहीं बल्कि सोची समझी साजिश बता रहे हैं। इस सबके बीच बैंडमेट शेखरज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महंता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लोगों के बीच एक बार फिर इस मौत की पहेली को लेकर बातें बनाई जाने लगी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने रिया चक्रवर्ती से आखिर क्यों तुलना की है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

क्या थी जुबीन गर्ग की मौत की वजह जिसमें फंसे मैनेजर

जुबीन गर्ग की मौत के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा। रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने को बताया जा रहा है लेकिन पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच कर रही। मौत की असली वजह की खोज करने में जुटी हुई है। इस मामले में जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजनकर्ता श्यामकानु महंता पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। हालांकि न्यू अपडेट की बात करें तो अब दो और लोगों की गिरफ्तारी ने लोगों को हैरान कर दिया।

आखिर क्यों हुई 2 और गिरफ्तारी

बैंडमेट शेखरज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महंता को असमीज सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही यह कहा जा रहा है कि पुलिस को इस बात में संदेह है कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत है। दरअसल दोनों ही जुबीन गर्ग की मौत के दौरान सिंगापुर में मौजूद थे। जहां बैंडमेट उनके साथ तैराकी के दौरान मौजूद दिखे तो को सिंगर ने पूरी वारदात की वीडियो बनाई जिसकी वजह से पुलिस ने इस तार को जोड़े।

बॉलीवुड छोड़ने वाले जुबीन गर्ग को लेकर क्या बोला रेडिट यूजर्स

19 सितंबर को जुबीन गर्ग की मौत तैराकी के दौरान सिंगापुर में हुई थी जब वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है तो ऐसे में रेडिट यूज़र ने इस खबर को जब शेयर किया तो इस पर एक यूजर ने कहा, “अगर ये स्कूबा डाइविंग पर गए थे तो मुझे लगता है कि सिंगापुर की ही किसी कंपनी ने इसका आयोजन किया होगा और उनके कर्मचारी भी वहां मौजूद होंगे तो क्या वाकई कोई गड़बड़ है या यह रिया चक्रवर्ती की तरह एक और जादू टोना है।” एक ने कहा रिया 2.0। जुबीन गर्ग ने इमरान हाशमी की फिल्म में या अली सॉन्ग से अपनी एक अलग छवि बनाई है लेकिन बॉलीवुड को छोड़कर वह असम के लोकप्रिय सिंगर बन गए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 10, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63

अक्टूबर 9, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 15

अक्टूबर 9, 2026