Acidity Treatment:पेट में बढ़ती जा रही है एसिडिटी तो क्या करें? डॉक्टर से जानें कारण-बचाव

Acidity Treatment: पेट में बढ़ती एसिडिटी से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं, तो डॉक्टर के द्वारा बातए जा रहे , इलाज को जरुर ट्राई करें। वो इसके कारण और बचाव बता रही हैं।

Acidity Treatment

Picture Credit: Google

Acidity Treatment: एसिडिटी या फिर गैस की समस्या अब हर आयु वर्ग के लोगों में देखने को मिल रही है। अगर आपका भी यही हाल है तो इसका कारण और बचाव डॉक्टर से जरुर जानना चाहिए। इसे आजमाकर आप परमानेंट इस समस्या से बच सकते हैं। इस बीमारी का इलाज एम्स दिल्ली की पूर्व न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रियंका सेहरावत बता रही हैं। वो इस समस्या को क्रोनिक एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स बता रही हैं। इस स्थिति में मुंह से बदबू आने से लेकर दांतों का खराब होना शमिल है। वहीं, इन लक्षणों को पहचानकर इसका समाधान किया जा सकता है।

एसिडिटी क्यों बनती है?

हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सेहरावत का कहना है कि, क्रोनिक एसिडिटी और लगातार एसिड रिफ्लक्स होने का एक बहुत ही सामान्य कारण पेट में इन्फेक्शन जैसे H. pylori बैक्टीरिया होना है।

देखें वीडियो

इसके साथ स्फिंक्टर का ढीला होना भी एक अहम कारण है। पेट पर अत्यधिक चर्बी या भारीपन होने के कारण पेट के अंदर का दबाव बढ़ता है, जो एसिड को ऊपर की ओर धकेलता है। इस स्थिति पेट में गड़बड़ी होने लगती है।  स्मोकिंग करने से एसिड रिफ्लक्स का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि, यह भोजन नली के वॉल्व को कमजोर करता है। अत्यधिक चाय-कॉफी पीना, तला-भुना, मसालेदार भोजन या एसिड बनाने वाले पदार्थों का अधिक सेवन करना।  अत्यधिक स्ट्रेस और अनियंत्रित जीवनशैली सीधे तौर पर पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। इसीलिए इन चीजों से सेवन करना चाहिए।

Acidity Treatment का सही तरीका

अगर आप एसिडिटी की समस्या से बचना चाहते हैं तो वजन को कंट्रोल करें और हेल्दी और अच्छी डाइट ले। धूम्रपान और अल्कोहल से दूरी बना लें। चाय-कॉफी कम करने के साथ दवाइयों का अंधाधुंध सेवन बंद करें । अपनी डाइट और स्ट्रेस को कंट्रोल रखें।

 

 

 

Exit mobile version