---Advertisement---

बचे हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल और Cancer के बीच क्या है कनेक्शन? बाहर के खाने को लेकर AIIMS डॉक्टर ने कहीं ये बात

Cancer: डॉ प्रियंका शेरावत कैंसर और बचे हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से पहले लोगों को चेतावनी देती हुई नजर आई । उन्होंने कहा कि इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है क्योंकि इससे ट्रांस वसा की मात्रा और अधिक हो जाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2024 6:20 अपराह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer:कैंसर एक ऐसी बीमारी जिसका नाम सुनते ही लोग थरथरा कर कांपने लगते हैं और आजकल लोग काफी पीड़ित हैं। इस सब के बीच एम्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कुछ ऐसा कहा है जो हर किसी के लिए जरूरी है। इस वीडियो में डॉ प्रियंका लाइफस्टाइल को कैंसर के पीछे की वजह बता रही है। उन्होंने कहा कि बाहर के खाने की आदत और कैंसर के जोखिम काफी चिंताजनक है। बचे हुए तेल का बार-बार इस्तेमाल करना भी नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं क्या कर रही हैं डॉक्टर।

क्या है कैंसर और बचे तेल का कनेक्शन

डॉक्टर लोगों को यह बताती है कि एक ही तेल को बार-बार गर्म कर इस्तेमाल करने से आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह सच है कि लोग इस तरह से तेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इससे वसा का ऑक्सीकरण होता है और ट्रांस वसा और कई हानिकारक पदार्थ बनते हैं जो आपकी जान के लिए खतरनाक है। डॉक्टर बताती हैं कि कई स्टडी में इस बात का पता चला है कि ट्रांस वसा के सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा होता है और यह आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। वहीं इससे निकलने वाली एक्रिलामाइड पदार्थ वह रासायनिक यौगिक है जो सीधे कैंसर के बढ़ते जोखिम की वजह है।

इस तरह करें बचे तेल का इस्तेमाल

डॉ प्रियंका इस वीडियो में आगे बताती है कि तेल को बार-बार गर्म कर इस्तेमाल करने के बजाय कुछ अनुचित उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि बार-बार तेल फेंकना आम लोगों के बस की बात नहीं है। पूरी, भटूरे और तली हुई चीजों को बनाने के बाद जो तेल बचते हैं उसमें हानिकारक पदार्थ जमा हो जाते हैं। ऐसे में जहां तक हो सके आप इसे इस्तेमाल करने से पहले छान ले और सिर्फ दो-तीन दिन के भीतर ही इसका इस्तेमाल सिर्फ सब्जियां को बनाने में करें ताकि इसमें उबाल सके।

बाहर के खाने से करें परहेज

वीडियो में डॉक्टर प्रियंका यह भी बताती है कि बाहर के खाने से जहां तक हो सके परहेज करें क्योंकि बाहर के खाने में काफी टॉक्सिक पदार्थ होते हैं। फास्ट फूड में एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को अपना खास ख्याल रखने के लिए कहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026