---Advertisement---

Cervical Spondylosis: गर्दन की दर्द से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट है ये 5 एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानिए क्या है सही तरीका

सर्वाइकल पेन से निजात दिलाने के लिए जरूरी है इन एक्सरसाइज को आप करें डेली रूटीन में शामिल, जरूर मिलेंगे फायदे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2024 5:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2024 7:19 अपराह्न

Cervical Spondylosis
Follow Us
---Advertisement---

Cervical Spondylosis: गर्दन की दर्द से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट है ये 5 एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानिए क्या है सही तरीकासर्वाइकल स्पॉन्डलोसिस यानी गर्दन में दर्द में पोस्चर, मेडिकल ट्रीटमेंट और बाकी अन्य चीजों का खास ख्याल रखने के बावजूद मरीज को एक और चीज को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नेक एक्सरसाइज की जो काफी मददगार साबित हो सकता है। डॉ प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को खास जानकारी दी है और बताया है कि आखिर कैसे नेक एक्सरसाइज के जरिए सर्वाइकल के दर्द को कम कर सकते हैं और इसका फायदा देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इसके लिए डॉक्टर एक फिजियोथेरेपिस्ट से बातचीत करती हुई नजर आई। आइए देखते हैं।

वीडियो में फिजियोथैरेपिस्ट यह बताती है कि आखिर किन एक्सरसाइज के जरिए आप गर्दन के दर्द से निजात पा सकते हैं। डॉक्टर प्रियंका शेहरावत कहती हैं कि एक्सरसाइज सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में बेहद जरूरी है क्योंकि इसके जरिए आप अपनी गर्दन की मूवमेंट पर कंट्रोल कर सकते हैं।

रेंज ऑफ मोशन एक्सरसाइज है जरूरी

फिजियोथैरेपिस्ट के अनुसार गर्दन दर्द से निजात दिलाने में रेंज ऑफ मोशन एक्सरसाइज असरदार है। इसके लिए आपको अपने सिर को पहले ऊपर की तरफ फिर सामने और फिर नीचे की तरफ झुकना होगा और इस एक्सरसाइज को करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपकी आंखें ऊपर की तरफ हो।

साइड मोशन एक्सरसाइज भी है फायदेमंद

गर्दन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप साइड मोशन एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले अपने गर्दन को लेफ्ट और फिर राइट साइड लेकर जाए। इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर आपको दर्द हो रहा है तो आप इसे करने से जहां तक हो सके बचें।

साइड बेंडिंग एक्सरसाइज भी है नेक पेन के लिए असरदार

इसमें आप अपने दोनों साइड गर्दन को मोड सकते हैं निश्चित तौर पर आपको गर्दन के दर्द से काफी निजात मिलेगा और फायदे हैरान कर देंगे।

चिन टक्स एक्सरसाइज भी करें रुटिन में शामिल

इसके लिए आपको अपनी दूसरी उंगली और मिडिल फिंगर को लेकर अपने चीन्स के पास ले जाना है और उसे पीछे की तरफ धकेलना है। 10 सेकंड तक ऐसा करने के बाद आप इसे दोहराएं।

आईसोमेट्रिक एक्सरसाइज भी है असरदार

इसके लिए आप अपने हाथ को आगे पीछे दाएं बाएं सिर के पास ले जाकर उसे दबाना है और इस दौरान खास ख्याल रखें कि गर्दन नहीं मुड़नी चाहिए।

वहीं डॉ प्रियंका शेहरावत यह भी बताती हैं कि अगर आपको सर्वाइकल की दिक्कत है तो आप डॉक्टर से कंसल्ट करना बिल्कुल भी ना भूले और इन एक्सरसाइज को करने में जरा भी तकलीफ हो रही है तो आप जहां तक हो सके इसे ना करें क्योंकि परहेज करने में ही भलाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Janhvi Kapoor

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026