---Advertisement---

Cramps After Pregnancy: प्रेग्नेंसी के बाद अगर आपके शरीर में भी हो रही हैं ये समस्याएं, भूलकर भी न करें अनदेखा

Cramps After Pregnancy: डिलीवरी होने के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द और मरोड़ आना एक सामान्य लक्षण है। इस तरह से करें दर्द को कम।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 31, 2023 4:16 अपराह्न

Cramps After Pregnancy
Follow Us
---Advertisement---

Cramps After Pregnancy: किसी भी महिला के लिए बच्चे को जन्म देना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। मां बनने के लिए महिला को काफी सारी कुर्बानी और दर्द का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों से लेकर डिलीवरी के बाद भी कुछ महीनों तक महिला को अपने शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। हार्मोनल में हो रहे बदलाव के चलते शरीर में बदलाव देखना भी सामान्य है। बदलाव के चलते दर्द का उठना खासतौर से पेट में, वजन का बढ़ना, पेट में कब्ज का बनना, शुरुआती तौर पर डायबिटिज और पैरों में सूजन आदि होना मामूली बात है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको ऐसे बदलाव होने के पीछे की असल वजह और इस समय किन बातों का खास ध्यान रखा जाता है आदि के बारे में बताया जाएगा।

ओवरी का अपनी जगह पर वापस आना

डिलीवरी के बाद पेट में दर्द होना एक सामान्य बात है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के कुछ दिनों और हफ्तों बाद ओवरी और पेट के ऊतक अपनी नॉर्मल जगह पर वापस आना शुरु कर देते हैं। इसके साथ ही महिला को पीरियड्स आने एक बार फिर से शुरु हो जाते हैं। जिसके चलते लोअर या पेट के निचले हिस्से में बहुत ज्यादा दर्द का अनुभव होता है। जिसे महिलाओं को बहुत सी दिक्कतें भी होती है। डिलीवरी होने के बाद अचानक से उठने वाले इस दर्द को डॉक्ट्ररी भाषा में आफ्टरपेन्स भी कहते हैं।

अधिक दवाइयों का सेवन करने से रिएक्शन

प्रेग्नेंट महिलाएं डिलीवरी होने के बाद दर्द को कम करने वाली दवाईयां और एनेस्थेटिक दवा का सेवन करती हैं। इन दवाईयों की वजह से भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। जिसे सहन करना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कई महिलाओं को बवासीर की बीमारी भी हो जाती है।

पेट में कब्ज बनना

डिलीवरी के बाद जब ओवरी अपने पहली वाली स्थिती में आने लगता हैं। तो सबसे ज्यादा असर पेट में देखने को मिलता है और पेट सूजना भी शुरु हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर के द्वारा सलाह दी जाती है कि हल्के और पोषण वाले खाने को ही अपनी डाइट में शामिल करें। अधिक तला और भारी खाना-खाने से पेट में गैस और कब्ज की समस्या भी होने लगती है। जिसे खाने को पचाने में भी बहुत तकलीफ होती है।

दर्द अधिक होने पर बरतें सावधानी

डिलीवरी के बाद पेट में अचानक से दर्द उठना बहुत ही मामूली बात है। लेकिन अगर यह दर्द आपके द्वारा सहन न किया जा रहा हो, तो आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

अपने खाने की डाइट को बढ़ाएं। खाने में अधिक से अधिक विटामिनस और प्रोटीन का सेवन करें।

दर्द को कम करने के लिए आप अपने डेली रुटीन में रोज एक घंटा वर्कआउट और एक्सरसाइज को भी शामिल कर सकते हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद एकदम से ज्यादा हेवी वर्कआउट नहीं करना चाहिए। नहीं, तो दर्द और भी बढ़ सकता है।

पेट में जिस हिस्से पर दर्द हो रहा है, वहां पर गर्म पानी का सेक करें। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिल सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026