---Advertisement---

Diabetes Control: ये 3 चीजें कभी नहीं बढ़ने देती शुगर, मरीज जरूर करें डाइट में शामिल

Diabetes Control: शुगर कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर के द्वारा तीन ऐसी चीजें बताई जा रही हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छी होती है. इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 25, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Diabetes Control
Follow Us
---Advertisement---
Diabetes Control: डायबिटीज एक लाइफस्टाइल बीमारी है. अगर ये हो जाए तो इसे कंट्रोल कर पाना ही पीड़ित के लिए बड़ी चुनौती होती है. ये सीधे खान पीन से जुड़ी हुई बीमारी है. इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे डाइट में शामिल करके बढ़े शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. डॉक्टर का कहना है कि,डायबिटीज एक लॉन्ग टर्म कंडीशन है लेकिन इसे मैनेज करना बिल्कुल पॉसिबल है. अगर हम अपनी डाइट पर थोड़ा सा ध्यान देने लग जाएं और सही चीजों को खाने लग जाएं तो उसका सीधा असर हमारे ब्लड शुगर लेवल्स के ऊपर पड़ता है . डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपकी सबसे ज्यादा हेल्प  जौ का आटा मेथी सीड्स, और करेला करते हैं.

Diabetes Control करने के लिए जौ के आटे का करें सेवन

डायबिटीज के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद बर्ले फ्लोर यानी जौका आटा है. अक्सर हम सभी लोग वीट फ्लोर यानी गेहूं के आटे से बनी हुई रोटियां को खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है गेहूं के आटे का जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है वो काफी ज्यादा हाई होता है.  ये शुगर को बढ़ता है. वहीं अगर हम जौ के आटे की बात करें तो ये आटा ब्लड शुगर लेवल्स को स्टेबल रखने में आपकी मदद करता है. इसका मतलब यह है कि जब आप जौ के आटे की रोटियां खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल धीरे-धीरे ब्लड स्ट्रीम के अंदर बढ़ता है और इससे आपकी बॉडी को इसे कंट्रोल में करना आसान हो जाता है. जौ के आटे में बीटाग्लूक नाम का एक सॉल्युबल फाइबर होता है जो कि आपके पेट के अंदर जेल जैसा बन जाता है और पेट के अंदर ग्लूकोज को ब्लड स्ट्रीम में अब्जॉर्ब होने से रोकता है. ये आपके इंसुलिनरेजिस्टेंस को भी कम करता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

मेथी  नहीं बढ़ने देगी शुगर लेवल

मेथी सीड्स यानी कि फिनो ग्रीक आयुर्वेद में  डायबिटीज के ट्रीटमेंट के लिए सदियों से यूज किया जाता रहा है.  इसके पीछे साइंस भी शामिल है. दरअसल मेथी सीड्स में सॉल्युबल फाइबर होता है. जो कि कार्बोहाइड्रेट्स के
डाइजेशन को स्लो करता है. इसका मतलब यह होता है कि जब कार्बोहाइड्रेट्स आप खाते
हैं वो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होते हैं.और आपके ब्लड शुगर लेवल्स को एकदम तेजी से नहीं बढ़ाते हैं. इसके अलावा मेथी सीड्स में कुछ अमानो एसिड्स भी होते हैं जो कि इंसुलिन प्रोडक्शन को बूस्ट करते हैं जिससे कि आपकी बॉडी नेचुरली शुगर को कंट्रोल में कर पाती है. रात में भिगोकर रखकर सुबह निहार मुंह इसका पानी पी सकते हैं. इसके बाद मेथी चबाकर खा सकते हैं.

करेला है सबसे बेस्ट

करेला आयुर्वेद में एक स्ट्रांग ब्लड शुगर रेगुलेटर माना जाता है और यह सच में बहुत ही बढ़िया काम करता है. साइंस भी इस बात को सपोर्ट करती है. करेले में कुछ एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जैसे कि कैरेंटन औरपॉलीफेन पी जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल्स को नेचुरली रिड्यूस करते हैं. इनका काम आपकी बॉडी में ग्लूकोज के अपटेक और यूटिलाइजेशन को इंप्रूव करना होता है यानीआपकी बॉडी शुगर को ज्यादा अच्छे सेमेटाबोलाइज्डकर देती है. आप करेला का जूस, सब्जी और कच्चा भी चबा सकते हैं. निहार मुंह खाने से बहुत फायदा मिलता है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

मई 27, 2026

Summer Drink

मई 27, 2026

Heart Fail

मई 27, 2026

Viral Video

मई 27, 2026

Viral Video

मई 27, 2026

Vishal Dadlani

मई 27, 2026