---Advertisement---

Diabetes: सर्दी में गाजर का सेवन डायबिटीज के मरीज पर कैसा डालता है असर? जानें वरदान या श्राप

Diabetes: सर्दी के मौसम में गाजर का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। इसकी वजह से इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हैं। लेकिन क्या इस गाजर का सेवन डायाबिटिज के मरीज को करना चाहिए या फिर नहीं, इस आर्टिकल के जरिए जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 11, 2025 6:21 अपराह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes : सर्दियों के मौसम में लाल-लाल गाजर सभी को आकर्षित करती है। इसके साथ ही ये पोषक तत्वों से भरी हुई भी होती हैं। इसमें विटामिन बी6, विटामिन ए,विटामिन के1 सहित फाइबर, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट के साथ पोटेशियम भी पाया जाता है। गाजर का सबसे ज्यादा फायदा आंखों, त्वचा, कैंसर, पीलिया, और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे लोगों को होते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके मरीज को इस गंभीर बीमारी से भी बचाने का काम करती है। यही वजह है कि, जूस, हलवा, सब्जी और सलाद हर रुप में इसका सेवन किया जाता है। लेकिन क्या डायबिटीज के मरीज के लिए भी ये इतनी ही फायदेमंद हैं। अगर आप भी शुगर की बीमारी से जूझ रहे हैं तो सेवन से पहले ये जरुर जान लें डायबिटिक मरीज पर ये कैसा असर डालती है?

Diabetes मरीजों को गाजर खाना चाहिए या नहीं

अगर शुगर से पीड़ित कोई मरीज गाजर का सेवन करता है तो उसका डायबिटीज लेवल बढ़ सकता है। इसमें पहले से ही बहुत अधिक मात्रा में शुगर होती है। अगर इस बीमारी से जूझ रहा मरीज इसे खाता है तो उसका लेवल बढ़ सकता है। जिसकी वजह से उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शुगर का मरीज अगर गाजर का जूस पीने की सोच रहा है तो एक बार अपने डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। इसके साथ ही कितनी मात्रा में और किस रुप में इसका इस्तेमाल करना है ये भी पूछ लें।

किन बीमारियों में गाजर का सेवन करने से बचें

शुगर ही नहीं बल्कि कुछ ऐसी और भी बीमारियां हैं जो कि, गाजर के सेवन से और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। किडनी स्टोन, पाचन की समस्या , किसी भी प्रकार की एलर्जी, दांतों की बीमारी और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को किसी भी मौसम में गाजर का सेवन करने से बचना चाहिए। ये इन लोगों की हेल्थ बिगाड़ सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026

Kanika Mann

अक्टूबर 7, 2026

Health Tips

अक्टूबर 6, 2026

Belly Fat

अक्टूबर 6, 2026

Health Tips

अक्टूबर 5, 2026