---Advertisement---

Diabetes Symptoms: शुगर के मरीजों के लिए खतरे की घंटी हैं ये 5 बड़े लक्षण , इग्नोर करने की ना करें गलती

Diabetes Symptoms: डायबिटीज हर आयु वर्ग के लोगों को घेरती जा रही है। इसीलिए इसे इग्नोर करना अन्य गंभीर बीमारियों को भी बढ़ता है। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा बढ़े हुए शुगर के कुछ खास लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 11, 2026 6:36 अपराह्न

Diabetes Symptoms
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes SYmptoms: शुगर के मरीज देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले ये बीमारी सिर्फ बूढ़े लोगों में देखने को मिलती था, लेकिन अब ये सभी आयु वर्ग के लोगों में दिख रही है। इसका प्रमुख कारण बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल और खान-पान है। शुरुआती दौर में लोगों को पता ही नहीं चलता है कि, उन्हें डायबिटिज हो गया है। ये उनकी सबसे बड़ी भूल होती है। ऐसे में जब स्थिति बिगड़ जाती है तो संभलना मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा शुगर के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें पहचाना जा सकता है कि, ब्लड के अंदर शुगर लेवल बढ़ गया है।

1-Diabetes SYmptoms: बार-बार पेशाब आना 

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, बार-बार पेशाब आना  चाय पीना या फिर पानी पीने का कारण नहीं होता है। बल्कि जब शरीर में डायबिटिज बढ़ने लगती है तो मरीज को बार-बार पेशाब आने लगता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

डॉक्टर का कहना है कि, यह डायबिटीज का सबसे पहला अलार्मिंग पॉइंट है। इसे जरा भी इंग्नोर नहीं करना चाहिए। डॉक्टर्स का मानना है कि, ऐसा तब होता है जब शुगर का लेवल 180-200 को पार कर जाता है। जब खून में बहुत ज्यादा शुगर बढ़ती है तो किडनी को बहुत तेजी से काम करना पड़ता है। इस स्थिति में बार-बार पेशाब आने की समस्या होने लगती है। इस स्थिति में किडनी बॉडी के सारे पानी को चूस लेती है।

2-अधिक प्यास को ना करें इग्नोर

डायबिटीज जब किसी के शरीर में घुस जाती है तो उसे बार-बार प्यास लगती है। काफी लोग इसे पानी की कमी मानकर इग्नोर कर जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। जब ब्लड में शुगर लेवल बढ़ता है तो किडनी को बहुत ही तेजी से काम करना पड़ता है। जिसके कारण पेशाब बहुत ज्यादा आने लगता है। किडनी को जब पानी नहीं मिलता है तो बॉडी के पोषक तत्वों से पानी निकालकर पेशाब के रुप में बाहर कर देती है। जिसके कारण बॉडी में डिहाइड्रेशन होने लगता है।

3-तेजी से वजन गिरना

डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा शुगर का तीसरा लक्षण बिना किसी वजह के वजन का कम होते जाना बताया डा रहा है। उनका कहना है कि, ज्यादातर केसेस में इसमें एक खास पैटर्न दिखाई देता है कि आपको भूख तो ज्यादा लगने लगती है और खाना भी आप खूब सारा खाते हैं लेकिन वजन आपका फिर भी घटता जाता है। डायबिटीज में शुगर ज्यादातर खून में ही पड़ी रहती है।सेल्स के अंदर यह नहीं जा पाती है। जब सेल्स में ग्लूकोस नहीं पहुंचती है तो उनको ऐसा लगता है कि बॉडी भूखी है। उसको शुगर की जरूरत है और इसलिए हमारी भूख बढ़ जाती है।

4-कमजोरी  और थकावट का बढ़ना

ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने पर अचानक से मरीज को बिना काम के ही कमजोरी और थकावट जैसे लक्षण अनुभव होने लगते हैं।अक्सर लोग सोचते हैं कि अब तो मेरी उम्र हो गई है या फिर काम का प्रेशर है इसलिए मुझे थकान हो रही है। पर असल वजह कई बार हाई ब्लड शुगर भी हो सकती है। ऐसा इसीलिए होता है , जब शरीर की कोशिकाओं में एनर्जी के लिए ग्लूकोज नहीं बचता है तो बॉडी को बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। कुछ स्थिति में चक्कर आने जैसे लक्षण भी देखने को मिलने लगते हैं।

5-आंखों की कमजोरी

डायबिटिज बढ़ने पर सबसे प्रमुख लक्षणों में एक आंखों का कमजार होना भी होता है। हाई ब्लड प्रेशर से आंखों के रेटिना की रक्त वाहिकाएं डैमेज हो जाती हैं। जिससे आंखों के पर्दे पर सूजन और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती है। अगर लंबे समये आंखों की परेशानी हो रही है तो शुगर का टेस्ट जरुर करानाचाहिए।
डॉक्टर का कहना है कि, जब शुगर हाई होती है तो आंख के लेंस के अंदर सूजन आ जाती है। उसकी शेप बदल जाती है और इसीलिए नजर धुंधली लगती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jyoti Deshpande

मई 8, 2026

Viral Video

मई 8, 2026

Thalapathy Vijay

मई 8, 2026

Shakti Kapoor

मई 8, 2026

Nawazuddin Siddiqui

मई 8, 2026

Summer Health Tips

मई 8, 2026