Intermittent Fasting क्या सच में लीवर को करती है डैमेज? डॉक्टर सरीन ने किया डरा देने वाला खुलासा

Intermittent Fasting : डॉक्टर सरीन लिवर के स्पेशलिस्ट हैं. वो इंटरमिटेंट फास्टिंग के लीवर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बचा रहे हैं. उनका कहना है कि, ये हेल्थ को खराब कर सकता है.

Intermittent Fasting

Intermittent Fasting

Intermittent Fasting : डॉक्टर सरीन लीवर के स्पेशलिस्ट हैं. उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक मीडिया चैनल से बात करते हुए डॉक्टर सरीन ने बताया है कि, इंटरमिटेंट फास्टिंग लीवर को डैमेज  करती है या नहीं करती है. अगर वजन घटाने के लिए आप 16 घंटे या फिर इससे ज्यादा भूखा रहते हैं तो वजन घटाने का ये फॉर्मूला बॉडी को बीमार कर सकता है. ये वजन को कम करने के साथ बॉडी को कई गंभीर बीमारियों में घेर लेती है.

Intermittent Fasting लीवर पर कैसे प्रभाव डालती है?

इंटरमिटेंट फास्टिंग को लेकर डॉक्टर  सरीन का कहना है कि, इंटरमिटेंट फास्टिंग वास्तव में लीवर को डैमेज नहीं करती, बल्कि सही तरीके से करने पर यह फायदेमंद हो सकती है। हालांकि ये कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ा देती है. डॉक्टर का कहना है कि,इंटरमिटेंट फास्टिंग और सुबह जल्दी और शाम को जल्दी खाने के काफी कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है.इंटरमिटेंट फास्टिंग’ पश्चिमी देशों के लोग मानते हैं.

भारतीय संस्कृति के अनुसार सूर्योदय के बाद खाना और सूर्यास्त से पहले खाना को बेहतर हैं। डॉक्टर चेतावनी दी है कि बहुत लंबे समय तक जैसे 72 घंटे भूखे रहने या गलत तरीके से 16 घंटे की फास्टिंग करने से हार्ट पर दबाव बढ़ सकता है और कार्डिएक समस्याओं का खतरा हो सकता है.

कितने घंटे की फास्टिंग करना चाहिए?

डॉ. सरीन लंबी उम्र और लीवर की सफाई के लिए हफ्ते में एक दिन 24 घंटे का उपवास करने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि, किसी को पहले से लीवर की गंभीर बीमारी तो उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के लंबी फास्टिंग नहीं करनी चाहिए ,क्योंकि इससे ब्लड शुगर गिर सकता है और लीवर को खराब कर सकता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version