Health Tips: मोटापे और ओवर ईटिंग से बचने के 4 सबसे आसान तरीके, डाइट में जरूर करें शामिल

Health Tips: अगर ना चाहते हुआ ओवरईटिंग कर रहे हैं तो, इन 4 तरीकों को आजमा सकते हैं। ये आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट दे रहे हैं।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips:  अगर ओवरईटिंग करने के कारण आपका वजन भी कम नहीं हो रहा है तो, इन 4 हैक्स को आजमा सकते हैं। इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट दे रहे हैं। स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाना खाने से मोटापा बढ़ने लगता है। अगर इस आदत को कंट्रोल कर लिया तो पेट, पाचन और मोटापा सब कुछ अच्छा रहेगा।  इसीलिए अपनी डाइट में आप आज से ही शामिल कर सकते हैं। ओवरईटिंग से बचने के लिए मशहूर हेल्थ और फिटनेस क्रिएटर इसकी जानकारी दे रहे हैं।

Health Tips: खाना खाने का सही समय

अगर आप भी ओवरईटंग से बचना चाहते हैं तो हमेशा हल्का भोजन करें और रात का खाना जल्दी खाएं। जब आप रोजाना हल्का भोजन करेंगे, तो शरीर भोजन को आसानी से पचा पाएगा और आप खुद को बहुत अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

ज्यादा रोटियां खाने से बचें

स्वाद के चक्कर में अगर आप भी ज्यादा रोटियां खा लेते हैं तो इस पर ब्रेक लगाएं। अगली चपाती या बाइट तभी लें जब सच में भूख हो खाते समय इस बात का ध्यान रखें कि, थाली में से अगली चपाती तभी उठाएं जब आपको लगे कि पेट में इतनी जगह बाकी है कि आप आसानी से 2 चपाती और खा सकते हैं।

थाली पूरी साफ ना करें

अगर आप लास्ट तक सिर्फ इसीलिए ना खा रहे क्योंकि ये खराब हो जाएगा, तो इस सोच को बचें। प्लेट साफ करने के चक्कर में जबरदस्ती न खाएं।

देखें वीडियो

खाना बिल्कुल बर्बाद न करें, लेकिन उसे जबरदस्ती अपने पेट में भी न डालें।

एक ही बार खाना परोसें

खाते समय बार-बार सब्जी, चावल या रोटी कटोरी में लेते रहने से हमें इस बात का अंदाजा नहीं रहता कि, हमने कुल कितनी मात्रा में भोजन खा लिया है। इसीलिए अपनी डाइट के हिसाब से एक ही बार खाना थाली में परोसें।  ये आपको ओवरईटिंग से बचाएगा।

 

Exit mobile version