Health Tips: हेल्दी फूड के नाम पर जिंदा जहर हैं ये फूड! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन

Health Tips: हेल्दी फूड के नाम पर काफी लोग कुछ गलत चीजों का सेवन कर रहे हैं। इसकी जानकारी जाने-माने डक्टर दे रहे हैं। अगर आप भी इसका सेवन कर रहे हैं तो, नुकसानों के बारे में जरुर जानें।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips:  कई बार हम सभी हेल्दी फूड समझकर कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं। जिसके कारण  फायदा मिलने की जगह नुकसान हो जाता है। इसीलिए अपनी डाइट में इन्हें शामिल करन से पहले इसके प्रभावों के बारे में जान लें। इनकी जानकारी जाने-मानें डॉक्टर सलीम जैदी दे रहे हैं।

Health Tips: ग्रेनोला के सेवन से बचें

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, ग्नेनोला भी हेल्थ के बहुत नुकसान करता है। ग्रेनोला को क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें भारी मात्रा में चीनी, शहद, कॉर्न सिरप और तेल मिलाया जाता है।

देखें वीडियो

आधा कप ग्रेनोला में कई बार एक चॉकलेट बार जितनी कैलोरी और शुगर होती है, जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ जाता है। इसमें बहुत अधिक कैलरी होती है।

फ्लेवर्ड दही कर सकता है हेल्थ खराब 

इसी तरह फ्लेवर्ड दही भी बहुत नुकसान करता है। सादा दही सेहत के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले स्ट्रॉबेरी, मैंगो या वैनिला फ्लेवर वाले दही में अतिरिक्त चीनी और आर्टिफिशियल फ्लेवर कूट-कूट कर भरे होते हैं। जो सीधे मोटापे को दावत देते हैं।

ब्राउन ब्रेड कर देगी बीमार

ब्राउन ब्रेड भी काफी नुकसानदायक होती है। डॉक्टर का कहना है कि, मार्केट में मिलने वाली ब्राउन ब्रेड मैदे की होती है।इसे ब्राउन करने के लिए कैरामल कलर मिलाया जाता है। ये असली गेंहू नहीं होता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो काफी नुकसान दे सकती है।

पैक्ड फ्रूट जूस के सेवन से बचें

इसी तरह पैक्ड फ्रूट जूस भी काफी नुकसान दायक होते हैं। इसमें काफी मात्रा में आर्टिफिशियल शुगर होती है। पैक्ड जूस से फलों का सबसे जरूरी हिस्सा यानी फाइबर पूरी तरह निकाल दिया जाता है। फाइबर न होने के कारण इसे पीते ही शरीर में ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से स्पाइक करता है। ये सीधे शरीर के सभी अंगों को नुकसान करती है।

प्रोटीन बार का सेवन करने से बचें

वर्क आउट करने वाले लोग अकसर प्रोटीन बार का सेवन करते हैं। लेकिन ये काफी नुकसानदायक होता है। इनमें प्रोटीन तो होता है, लेकिन उसके साथ ही हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, सैचुरेटेड फैट और बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। ये सीधे आपकी हेल्थ को बिगाड़ सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version