Health Tips: अगर आप भी चाय में दूध डालकर पीते हैं, तो ये आपकी हेल्थ बिगाड़ सकता है। इसकी जानकारी फेमस डॉक्टर सुभाष गोयल दे रहे हैं। प्रसिद्ध आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट सुभाष गोयल का कहना है कि, पारंपरिक रूप से भारत में जिस तरह दूध वाली चाय बनाई जाती है, वह सेहत के लिए अमृत नहीं बल्कि नुकसानदेह साबित होती है। इसीलिए अगर आप भी चाय में चीनी और दूध डालकर पीते हैं तो, ये हेल्थ बिगाड़ सकती है।
चाय में दूध डालकर पीने से क्या होता है?
डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि, जब चाय की पत्तियों को दूध के साथ मिलाकर बहुत ज्यादा उबाला जाता है, तो दूध में मौजूद कैसीनप्रोटीन और चाय के फ्लेवोनोइड्स आपस में मिल जाते हैं। इस मेल से शरीर में एसिड बनता है। जिसके कारण गैस और अपच जैसी समस्या दिखने लगती है। डॉक्टर का कहना है कि, प्लेन ब्लैक टी पीने से शरीर को नुकसान नहीं होता, बल्कि कई फायदे मिलते हैं। लेकिन जैसे ही इसमें दूध डाला जाता है और इसे बार-बार पकाया जाता है, यह पेट में भयंकर एसिडिटी, गैस और सीने में जलन पैदा करने लगती है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-GoyalSahabChandigarhWale
यह लीवर के फंक्शन को भी धीमा कर सकती है। चाय में दूध पड़ते ही ये चाय के ये सभी एंटीऑक्सीडेंट को खत्म कर देती है। इसीलिए ब्लैक टी या ग्रीन टी ही पीना चाहिए। क्योंकि ये हमारे नर्वस सिस्टम, दिमाग और दिल के लिए एक रामबाण की तरह काम करती है और शरीर को लुब्रिकेट करती है।
चाय को कैसे पीने से फायदा मिलता है?
डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि, चाय को हमेशा बिना दूध और बिना चीनी के ही पीना चाहिए। अधिक फायदे के लिए दूध की जगह चाय के पानी में इलायची इसकी गर्मी को शांत करने के लिए डालनी चाहिए। वहीं, ऊर्जा बढ़ाने के लिए लौंग डाल सकते हैं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी डाल सकते हैं। इन सभी को अच्छे से उबालकर पीने से पेट और पाचन के साथ शरीर की तमाम तरह की समस्याएं कम होती हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
