---Advertisement---

Grade 3 Fatty Liver: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की तरह लीवर की गंभीर बीमारी से हो सकते हैं ठीक, बस छोड़नी होंगी ये 3 चीजें

Grade 3 Fatty Liver: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन को ग्रेड 3 फैटी लीवर हो गया था। इसे ठीक करने के लिए उन्होंने कई सारी चीजों को छोड़ है। अब वो ठीक हो गई हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2026 5:30 अपराह्न

Grade 3 Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Grade 3 Fatty Liver: लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। ये ब्लड को छानकर गंदगी को बाहर निकालता है। दिल से लेकर दिमाग तक के लिए लीवर बहुत जरुरी है। ये छोटा सा अंग  शरीर के 500 से ज्यादा काम  करता है। यही कारण है कि, लीवर से जुड़ी जब भी कोई बीमारी होती है तो बॉडी को गंभीर हेल्थ प्रोब्लम होने लगती हैं। फैटी लीवर की सबसे खतरनाक बीमारियां लीवर सिरोसिस , लीवर कैंसर , लीवर फेलियर , क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी और नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस होते हैं। इनकी जड़ फैटी लीवर को माना जाता है। इसके शुरुआती लक्षण नहीं दिखते हैं। इसके बाद ये इतना बढ़ जाता है कि, गंभीर बीमारियों को दावत देता है। इसकी सबसे जानलेवा स्थिति ग्रेड 3 फैटी लीवर होती है। इसमें मरीज की मौत होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा  होती है। अभी हालहि में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोश नने बताया कि, उन्हें ग्रेड 3 फैटी लीवर हो गया था। लेकिन इससे उभरने के लिए उन्होंने कुछ चीजों को पूरी तरह से छोड़ दिया।

Grade 3 Fatty Liver से कैसे ठीक हुई ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ?

सुनैना रोशन ने बताया कि, उनकी हेल्थ बहुत खराब थी। इसीलिए उन्होंने लीवर को ठीक करने के लिए
जंक फूड, रिफाइंड शुगर और शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया। उन्होंने अपनी डाइट में पूरी तरह से बदलाव कर दिए। इसके बदले सुनैना ताजी सब्जियों, फलों, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को अपनी डाइट लेने लगीं।

देखें वीडियो

उन्होंने अपनी डाइट में कैमोमाइल , डेंडेलियन और नैटल टी को जोड़ा। ये डिटॉक्स चाय होती हैं। इनसे लीवर पर जमा चर्बी बाहर निकलती है। उन्होंने एक्सरसाइज और नियमित लाइफस्टाइल को चुना। सुनैना ने खुद स्वीकार किया कि जंक फूड और शराब की लत के कारण उनकी स्थिति बिगड़ी थी। उन्होंने बताया कि “अनुशासन ने उनकी जान बचाई”। अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। दवाई के साथ उन्होंने अच्छे लाइफस्टाइल को चुनकर अपनी जान बचाई।

ग्रेड 3 फैटी लीवर क्या होता है?

आपको बता दें, ग्रेड 3 फैटी लीवर को सीवियर स्टेटोसिस कहा जाता है। इस लेवल पर लीवर पर 66 फीसदी से ज्यादा चर्बी जम जाती है। लापरवाही करने पर लीवर सिरोसिस हो सकता है। इसीलिए वजन कम करने से लेकर हल्की डाइट पर आना पड़ता है।

ग्रेड 3 फैटी लीवर के लक्षण

ग्रेड 3 फैटी लीवर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखते हैं। इन्हें जरा भी नजर अंदाज नहीं करना  चाहिए।

  1. पेट में  लगातार भारीपन के साथ दर्द होने लगता है।
  2. पीड़ित को थकान के साथ बहुत कमजोरी लगती है।
  3. उल्टी आने के साथ भूख कम लगने लगती है।
  4. शरीर पीला होकर पीलिया की तरफ बढ़ने लगता है।
  5.  हाथ-पैरों में भयंकर सूजन आने लगता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026