Hair Care: बरसात के मौसम में अकसर लोगों को बाल झड़ने की समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है। मानसून सीजन में नमीं बालों को रुखा कर देती है, जिसके कारण ये अपनी रंगत खोने लगते हैं। अगर इस दौरान ठीक से ध्यान ना रखा जाए तो काफी लोगों में गंजेपन जैसी स्थिति भी देखने को मिलती है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बालों की असली केयेर कैसे की जाती है? इसके बारे में बताया जा रहा है। ये आपके बालों को रेशम जैसe मुलायम और सिल्की बना सकते हैं।
मानसून में बालों को टूटने से कैसे बचाएं?
हेल्दी हेयर केय की टिप्स डॉक्टर रिया दे रही हैं। उनका कहना है कि, बालों को धाने के बाद कभी भी कंडीशन को नहीं छोड़ना है। ये बालों को डैमेज होने से रोकता है। वहीं, इनकी साफ-सफाई भी बहुत जरुरी है। हफ्ते में दो बार तो इन्हें धोना ही है।
देखें वीडियो
इसके साथ ही अच्छे से सूखाना भी है। बालों में सीरम और तेल जरुर लगाना है। इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके बालों को टूटने से रोका जा सकता है। इसके साथ ही इनकी खोई हुई रंगत वापस पायी जा सकती है। हेल्दी हेयर के लिए इनमें से किसी भी स्टेप को इग्नोर नहीं करना है। इस रुटीन को आप बारिश के मौसम ही नहीं बल्कि हर सीजन में अपना सकते हैं। ये हेल्दी हेयर के लिए सबसे अच्छी आदत मानी जाती है।
Hair Care में भूलकर भी ना करें ये गलतियां
वैसे तो बालों की केयर हर सीजन में जरुरी होती है। लेकिन इनका सबसे ज्यादा और खास ध्यान बारिश के सीजन में रखना पड़ता है। इस दौरान कुछ चीजें भूलकर भी बालों के साथ नहीं करना है। गीले बालों को बांधने, बारिश के पानी को स्कैल्प पर छोड़ने, गीले बालों में कंघी करने और रातभर ज्यादा तेल लगाने से बचना है। अगर बारिश के पानी से बाल भीग गए हं तो तुरंत उन्हें शैम्पू से धोना है और अच्छे से सूखाना है। जहां तक हो सके केमिकल और हीटिंग प्रोडक्ट्स से दूरी बनाएं। बालों को हेल्दी रखने के लिए हमेशा अच्छा शैम्पू ही यूज करें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
