---Advertisement---

Hair Care: बारिश में टूटते बालों का रामबाण इलाज़ है ये देसी मसाला, गंजेपन का शिकार हुए लोग जरुर करें ट्राई

Hair Care:मेथी बालों के लिए बहुत अच्छी होती है. यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को तेजी से बढ़ाता है. इससे बालों की जड़ों तक आयरन, जिंक और अमीनो एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व आसानी से पहुंच जाते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Hair Care
Follow Us
---Advertisement---

Hair Care: अगर आप भी गिरते हुए बालों से परेशान हैं तो, हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे देसी मसाले का सेवन करना चाहिए. इससे बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, बालों का झड़ना रोकने के लिए मेथी  एक बेहद असरदार घरेलू उपाय है। मेथी में मौजूद डाइसोजीनिन, निकोटिनिक एसिड ,विटामिन बी3, प्रोटीन और आयरन बालों के रोमों को पोषण देते हैं, स्कैल्प का संक्रमण और सूजन घटाते हैं और बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ावा देते हैं.

Hair Care: मेथी का सेवन बाल झड़ने से रोकता है

मेथी बालों के लिए बहुत अच्छी होती है. यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को तेजी से बढ़ाता है. इससे बालों की जड़ों तक आयरन, जिंक और अमीनो एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व आसानी से पहुंच जाते हैं.

देखें वीडियो

उनका कहना है कि, हमारे बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बनते हैं. मेथी में मौजूद भारी मात्रा में प्रोटीन बालों की अंदरूनी बनावट को मजबूत करता है, जिससे बालों का बीच से टूटना और पतला होना बंद होता है.

मेथी का कैसे करें सेवन?

मेथी के फायदे के लिए इसका सही सेवन करना बहुत जरुरी होता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है , मेथी का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सिर्फ बाहर से लगाने के बजाय रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका पानी पीना और भीगे हुए मेथी दानों को चबाकर खाना सबसे ज्यादा असरदार माना गया है. इसके लिए रात में 1 से 2 चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं और भीगे हुए मेथी दानों को चबाकर खाएं.यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों का झड़ना तुरंत रोकता है.  इसीलिए इसका सेवन भिगोरकर ही करें.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026