Health Tips: गर्मी शुरु होते ही बिमारियां शरीर को घेरना शुरु कर देती हैं. लू से लेकर डिहाईड्रेशन तक जैसी कई गंभीर समस्याएं अकसर बड़ों से लेकर बच्चों तक को होती रहती हैं. कई बार दवा भी काम नहीं करती है. इसीलिए गर्मियों में इन गंभीर परेशानियों से बचने के लिए जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स के द्वारा देसी उपाय बताया जा रहा है. उनका कहना है कि, इस भीषण गर्मी में अगर कच्चे प्यार का सेवन किया जाए तो हेल्थ बहुत अच्छी रहती है.
Health Tips: गर्मी में बिमारियों से बचना है तो कच्चा प्याज खाएं
डॉक्टर शुभम वत्स अपनी हेल्थ वीडियो में बता रहे हैं कि, गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है. यह पाचन में सुधार करता है और लू से बचाता है। अगर आप इसका कच्चा सेवन सलाद के तौर पर करेंगे तो एक नहीं कई बड़े फायदे मिलेंगे. प्याज में लगभग 85 से 90 प्रतिशत तक पानी और प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं.
देखें वीडियो
जिसके कारण बॉडी में पानी की कमी नहीं होती है. प्याज में मौजूद फाइबर और प्रीबायोटिक्स आंतों की समस्या को खत्म करते हैं.प्याज में ‘क्वेरसेटिन’ एंटीऑक्सीडेंट होता है. ये गर्मी में शरीर के तनाव को कम करती है. इसके सेवन से कमज़ोरी, चक्कर आने की समस्या को कम होती है . ये गट हेल्थ के लिए अच्छी होती है. डॉक्टर का कहना है कि, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहने के लिए सिर्फ प्याज पर निर्भर न रहें. धूप से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और नींबू का पानी पीते रहना चाहिए.
कच्चे प्याज के फायदे
कच्चे प्याज में पानी, फाइबर, विटामिन जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये शरीर को हाइड्रेट रखती है. इसीलिए गर्मी में बाहर निकलने से पहले कच्चे प्यार का सेवन कर सकते हैं. ये लू से लेकर शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करेगी.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
